"गुजरात में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंग उत्सव के दौरान 3 साल की बच्ची पतंग के साथ ही उड़ गई"(आर्काइव लिंक) एक और फेसबुक यूज़र चंद्र प्रकाश सोनी ने भी यही दावा किया है. (आर्काइव लिंक)
पड़ताल
'दी लल्लनटॉप' ने वायरल वीडियो की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो ताइवान का है, न कि गुजरात का. कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो
"दोपहर में सिंचू सिटी गवर्नमेंट द्वारा आयोजित पतंग उत्सव में, एक बच्ची गलती से पतंग में उलझ कर पतंग के साथ हवा में उड़ गई. हमने तुरंत सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी गतिविधियों को स्थगित कर दिया. हमने बच्ची को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचवाया. सौभाग्य से, अब वो ठीक है और घर लौट आई है. हम इस घटना के लिए क्षमाप्रार्थी हैं और दुर्घटना के कारणों की फिर से समीक्षा करेंगे."(आर्काइव लिंक) हमें कहीं भी गुजरात में ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं मिली. गुजरात में मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने की परंपरा सालों से चली आ रही है. इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए कुछ शर्तों के साथ इसकी इजाज़त दी गई थी. नतीजा सोशल मीडिया पर पतंग के साथ उड़ती बच्ची के वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो ताइवान के सिंचू शहर का है. 30 अगस्त 2020 को आयोजित काइट फेस्टिवल के दौरान ये घटना हुई थी.





















