The Lallantop

पड़ताल: बीच सड़क नमाज़ अदा करने की ये तस्वीर भारत की नहीं

सोशल मीडिया पर वेरिफाइड यूज़र्स इसे भारत का बताकर शेयर कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सड़क पर नमाज की वायरल फोटो को भारत का बताया जा रहा है जबकि असल में फोटो बांग्लादेश की है
दावा सड़क पर नमाज अदा करने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को भारत का बता रहे हैं. इस तस्वीर के साथ तमाम दावे किए जा रहे हैं.
वेरिफाइड ट्विटर यूजर भारत ने वायरल तस्वीर को ट्वीट
करते हुए कैप्शन दिया (आर्काइव
) , एक और ट्विटर यूजर हैं महेश विक्रम हेगड़े. महेश को प्रधान मंत्री मोदी ट्विटर पर फॉलो करते हैं. इस बात का जिक्र महेश ने अपने ट्विटर बायो में किया है. महेश ने वायरल तस्वीर ट्वीट करते हुए
लिखा ( आर्काइव 
),
"आमिर खान ने सड़कों पर पटाखे फोड़ने के लिए मना किया था, लेकिन क्या अब वो सड़क ना रोकने(कर)& नमाज न पढ़ने के लिए कहेंगे? वो ऐसा कभी नहीं कहेंगे क्योंकि वो जानते हैं कि असली असहिष्णु कौन हैं."

 


महेश विक्रम हेगड़े के ट्वीट को पश्चिम बंगाल में बीजेपी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष केया घोष
ने भी रीट्वीट किया,
Keya Ghosh Tweet
केया घोष का रीट्वीट.
पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल दावे की पड़ताल की. वायरल हो रही तस्वीर भारत की नहीं, बांग्लादेश की है. ये तस्वीर बांग्लादेश की राजधानी ढाका की सोभानबाग मस्जिद की है.
वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने रिवर्स इमेज सर्च टूल का इस्तेमाल किया. रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल तस्वीर से मिलती-जुलती तस्वीर हमें ट्विटर पर मिली. ट्विटर यूज़र फैसल कैसर ने 12 फरवरी, 2021 को
 ये तस्वीर ट्वीट की थी. ( आर्काइव
 )
लिखा-
आज जुम्मा की नमाज के दौरान सोभानबाग मस्जिद के बाहर का दृश्य #JummahMubarak

फैसल कैसर के ट्वीट से क्लू लेकर हमने मिलते-जुलते कीवर्ड्स सर्च किए. हमें फेसबुक पर 1जून, 2019 को वॉइस ऑफ अमेरिका
 का अपलोड किया एक वीडियो मिला. 'वॉइस ऑफ अमेरिका' के वीडियो में लोग सड़क पर नमाज पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में 25वें सेकेंड पर वही इमारत दिखती है, जो वायरल तस्वीर में दिखाई दे रही है.
Hundreds of Bangladeshi Muslims packed one of the mosques in Dhaka to join the special prayers on the last Friday, May...
Posted by Voice of America - VOA
on Friday, 31 May 2019
हमने इस लोकेशन को गूगल स्ट्रीट व्यू में सर्च किया. गूगल स्ट्रीट व्यू में भी
 ढाका की इसी मस्जिद की तस्वीर दिखाई दे रही है.
Sobhabagh Google Earth
गूगट स्ट्रीट व्यू में मौजूद वायरल तस्वीर वाली इमारत.

रिवर्स इमेज टूल की मदद से हमें वायरल तस्वीर से मेल खाती एक तस्वीर फोटो एजेंसी अलामी की वेबसाइट
पर भी मिली. अलामी के मुताबिक, ये तस्वीर बांग्लादेश की राजधानी ढाका की है. बांग्लादेशी फोटोजर्नलिस्ट जावेद हसनैन चौधरी ने ये तस्वीर खींची है.
Alamy Pic Zabed
वायरल तस्वीर से मिलती जुलती तस्वीर alamy की वेबसाइट पर.

वायरल तस्वीर के बारे में जानकारी के लिए 'दी लल्लनटॉप' ने जावेद हसनैन चौधरी से संपर्क किया. जावेद ने बताया,
"वायरल तस्वीर में दिख रही इमारत सोभानबाग मस्जिद है, जो राजधानी ढाका के धनमोंडी इलाके में है. स्थानीय मुसलमान हर शुक्रवार सड़क पर मस्जिद के सामने जुमे की नमाज अदा करते हैं. आमतौर पर हर जुमे (शुक्रवार) के दिन यही नज़ारा होता है."
हालांकि भारत के अलग-अलग हिस्सों में सड़क पर नमाज
पढ़ने की खबरें सामने आती रही हैं. नतीजा 'दी लल्लनटॉप' की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ. वायरल तस्वीर का संबंध भारत से नहीं, बांग्लादेश से है. वायरल तस्वीर में दिख रही इमारत राजधानी ढाका की सोभानबाग मस्जिद है.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक
 करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक
 और फेसबुक लिंक
 पर क्लिक करें.

Advertisement
Advertisement