दावा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान उनपर एक महिला ने गंदा पानी फेंका है.हम दावे
में बिना कोई बदलाव किए, ज्यों का त्यों लिख रहे हैं.
शुरुआत हो गई ,एक महिला ने वही गंदा पानी केजरीवाल के ऊपर फेंका जो नल से आ रहा है !
शुरुआत हो गई ,एक महिला ने वही गंदा पानी केजरीवाल के ऊपर फेंका जो नल से आ रहा है !
Posted by Vinod Kushwaha
on Monday, 27 January 2020
पर भी वायरल हो रहा है. (आर्काइव
)
पड़ताल
हमारी पड़ताल में ये दावा भ्रामक निकला. ये तस्वीर 2020 के विधानसभा चुनाव की नहीं, बल्कि 2017 के बवाना उपचुनाव की है. उस वक्त आप नेता संजय सिंह ने भी ये तस्वीर ट्वीट की थी.हमने वायरल हो रही तस्वीर को रिवर्स सर्च किया तो हमें आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का एक ट्वीट मिला. 28 अगस्त 2017 के इस ट्वीट में उन्होंने वायरल हो रही तस्वीर पोस्ट की थी. साथ में लिखा था-
अरविन्द केजरीवाल और AAP को अपार समर्थन देने के लिये बवाना की जनता का हार्दिक आभार।

दावा वायरल है कि केजरीवाल पर एक महिला ने गंदा पानी उड़ेला है.
दिल्ली की बवाना सीट से 2015 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वेद प्रकाश जीते
थे. बाद में उन्होंने पार्टी और विधायक पद छोड़ दिया. 2017 के उपचुनाव में वो भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लड़े थे.
वायरल हो रही तस्वीर इसी विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान की है. 28 अगस्त 2017 को फैसला आने के बाद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके बवाना की जनता का शुक्रिया अदा किया था. उन्हीं के ट्वीट के रिप्लाई में एक यूज़र ने 28 अगस्त 2017 को ये तस्वीर पोस्ट की थी.
नतीजा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पानी उड़ेलने का दावा भ्रामक है. वायरल की जा रही तस्वीर अगस्त 2017 की है. उस वक्त दिल्ली की बवाना विधानसभा में उपचुनाव हुआ था. उसी चुनाव प्रचार के दौरान की ये तस्वीर है.अगर आपको भी किसी जानकारी पर शक हो तो हमें मेल करें padtaalmail@gmail.com पर. हम दावे की पड़ताल करेंगे और आप तक सच्चाई पहुंचाएंगे.
























