The Lallantop

पड़ताल: दिल्ली चुनाव के बीच "कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे केजरीवाल‍" के वीडियो का सच

केजरीवाल वायरल वीडियो में कह रहे हैं "बीजेपी, अकाली दल को वोट मत देना, कांग्रेस को देना"

Advertisement
post-main-image
दावा वायरल है कि केजरीवाल कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं.

दावा

दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं-
"इस चुनाव में अकाली दल को वोट मत देना, इस चुनाव में बीजेपी को वोट मत देना, सारे मिल के कांग्रेस को वोट देना."
फेसबुक यूज़र नरेंद्र जैन
ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है-
"दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जी का संदेश जनता के नाम सोचे और विचार करें"
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जी का संदेश जनता के नाम सोचे और विचार करें
Posted by Narendra Jain
on Wednesday, 22 January 2020
अन्नु राजपूत नाम के एक और फेसबुक यूज़र ने वायरल वीडियो शेयर किया है.

फेसबुक यूज़र अन्नु राजपूत ने वायरल वीडियो शेयर किया
फेसबुक यूज़र अन्नु राजपूत ने वायरल वीडियो शेयर किया

(आर्काइव
)
यही वीडियो
नाम के एक यूट्यूब चैनल पर भी 1 फरवरी 2017 को अपलोड किया गया है. वीडियो के साथ टाइटल लिखा है-
"अरविंद केजरीवाल ने की कांग्रेस को वोट डालने की अपील."

पड़ताल

'दी लल्लनटॉप' ने वायरल वीडियो की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो भ्रामक निकला. ये वीडियो 3 साल पहले पंजाब विधानसभा चुनाव के समय भी वायरल हुआ था. इस वीडियो से छेड़छाड़ की गई है. अरविंद केजरीवाल ने उस वक्त अपने ऑफिशियल फ़ेसबुक पेज पर लाइव आकर वायरल वीडियो को झूठा बताया था.
हमने वायरल वीडियो को कीफ्रेम्स में बांटा. एक कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर हमें 30 जनवरी 2017 को अरविंद केजरीवाल का एक फ़ेसबुक लाइव मिला. वीडियो में अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं-
"सत श्री अकाल जी, सबको नमस्कार, सबको मेरा प्रणाम. ये दो दिन से खबरें आ रही हैं कि RSS के लोग और अकाली दल के लोग घर-घर जा के उन्होंने प्रचार करना शुरू किया है कि इस चुनाव में अकाली दल को वोट मत देना. इस चुनाव में बीजेपी को वोट मत देना. सारे मिल के कांग्रेस को वोट देना. चारों तरफ़ से ख़बर आ रही है कि अकाली दल, RSS और बीजेपी वाले बड़ी संख्या में अपनी वोट कांग्रेस की तरफ़ शिफ़्ट कर रहे हैं. पहली चीज़ तो ये साबित हो गया जो हम बार-बार कह रहे हैं कि ये मिले हुए हैं, ये मिलके चुनाव लड़ रहे हैं. इनका एक ही मकसद है आम आदमी पार्टी को नहीं आने देना."
अरविंद केजरीवाल आगे वीडियो में आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील कर रहे हैं. केजरीवाल के इसी वीडियो के एक छोटे से हिस्से को वायरल किया जा रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं-
"इस चुनाव में अकाली दल को वोट मत देना. इस चुनाव में बीजेपी को वोट मत देना. सारे मिल के कांग्रेस को वोट देना"

वीडियो वायरल होने के बाद अरविंद केजरीवाल खुद 2 फरवरी 2017 को फेसबुक लाइव किया और कहा कि कांग्रेस मेरे नाम से एक झूठा वीडियो वायरल कर रही है, उस पर यक़ीन ना करें.

नतीजा

हमारी पड़ताल में अरविंद केजरीवाल का वायरल वीडियो भ्रामक निकला. वायरल वीडियो 3 साल पुराना है और एक हिस्से को काटकर वायरल किया जा रहा है. 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव के समय वायरल हुए इस वीडियो को अरविंद केजरीवाल खुद फेसबुक पर लाइव आकर झूठा बता चुके हैं. केजरीवाल ने कांग्रेस को वोट देने की कोई अपील नहीं की थी.
अगर आपको भी किसी जानकारी पर शक हो तो हमें भेजें Padtaalmail@gmail.com पर, हम दावे की पड़ताल करेंगे और आप तक सच्चाई पहुंचाएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement