The Lallantop

पड़ताल: PM मोदी जनसंख्या नियंत्रण कानून 2021 ला रहे हैं?

सोशल मीडिया पर वायरल है PM की ये तस्वीर.

Advertisement
post-main-image
दावा है कि PM मोदी के हाथ में जनसंख्या नियंत्रन कानून 2021 है.
दावा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर में PM मोदी काले रंग के लंबे कोट में नज़र आ रहे हैं. उनके हाथ में एक हरे रंग की फ़ाइल है. फाइल के ऊपर 'जनसंख्या नियंत्रण कानून 2021' लिखा नज़र आ रहा है.
फेसबुक यूज़र डॉली मिश्रा
ने वायरल तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है-
"अब बस इसी की कमी है , ये बिल पास हो जाए तो सारे गदार और जयचंद जो भी बचे हुए हैं, अपने अपने बिल से बाहर आ जाएंगे, । वो कहते हैं न कि चुन चुन के बिल से निकालेंगे, सिर्फ बिल का नियम बनाओ। 🙏 जय मोदी बिल नामा 🙏 मोदी है तो सब मुमकिन है 🙏जय श्री राम "
अब बस इसी की कमी है , ये बिल पास हो जाए तो सारे गदार और जयचंद जो भी बचे हुए हैं, अपने अपने बिल से बाहर आ जाएंगे, । वो...
Posted by Dolly Mishra
on Friday, 1 January 2021
(आर्काइव लिंक
)
ट्विटर यूज़र राहुल
ने भी वायरल तस्वीर इसी कैप्शन के साथ ट्वीट किया है. (आर्काइव लिंक
)
इसी तरह के बाकी दावे आप यहां
और यहां
भी देख सकते हैं. (आर्काइव लिंक
) (आर्काइव लिंक
) पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल तस्वीर की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल तस्वीर भ्रामक निकली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में जनसंख्या नियंत्रण कानून 2021 की फाइल नहीं है. इसे ब्लैंक फाइल पर एडिट कर लिखा गया है.
रिवर्स इमेज़ सर्च के जरिये हमें वायरल तस्वीर PM मोदी के ऑफिशियल फेसबुक पेज
और इंस्टाग्राम अकाउंट
पर मिली. 26 दिसंबर 2020 को पोस्ट किए गए इस तस्वीर में PM मोदी के हाथ में रखी फ़ाइल पर कुछ भी नहीं लिखा हुआ है. तस्वीर के साथ PM मोदी ने अंग्रेजी में एक कैप्शन लिखा है, जिसका हिंदी अनुवाद है-
"आज सुबह जम्मू कश्मीर के मेरे भाइयों और बहनों के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाते हुए"
Pm Modi
PM मोदी ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी वायरल तस्वीर

(आर्काइव लिंक
) (आर्काइव लिंक
)
PM मोदी ने 26 दिसंबर 2020 को जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए 'सेहत' नाम की स्वास्थ्य योजना लॉन्च की थी. कार्यक्रम का पूरा वीडियो हमें 
पर मिला. इस मौके पर उन्होंने यही पोशाक पहनी थी जो वायरल तस्वीर में दिख रही है. इस कार्यक्रम में कहीं भी जनसंख्या नियंत्रण कानून का ज़िक्र नहीं है.

(
)
केंद्र सरकार की ओर से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर अभी किसी बिल की आधिकारिक जानकारी हमें कहीं नहीं मिली.
साफ़ है कि PM मोदी के हाथ में 'जनसंख्या नियंत्रण कानून 2021' होने का दावा भ्रामक है. नतीजा हमारी पड़ताल में PM मोदी के हाथ में 'जनसंख्या नियंत्रण कानून 2021' होने का दावा भ्रामक निकला. ओरिजिनल तस्वीर देखने पर हमें पता चला कि उनके हाथ में रखे हरे रंग के फ़ाइल पर 'जनसंख्या नियंत्रण कानून 2021' एडिट कर लिखा गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement