छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 (Chhattisgarh Elections 2023) में पहले दौर का मतदान संपन्न हो गया है. बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के अलावा आम आदमी पार्टी भी यहां अपना दमखम दिखा रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) का एक वीडियो वायरल है. इसमें जनता के बीच से ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगते हुए सुनाई दे रहे हैं. वीडियो को शेयर करके कहा जा रहा है कि केजरीवाल और मान के सामने जनता ने मोदी-मोदी के नारे लगाए.
रोड शो में केजरीवाल-भगवंत मान ने जनता की तरफ किया माइक तो आवाज आई 'मोदी-मोदी'?
Arvind Kejriwal की आम आदमी पार्टी भी छत्तीसगढ़ चुनावों में मैदान में है. वे और पंजाब के सीएण भगवंत मान के एक रोड शो में मोदी-मोदी के नारे लगाए जाने का दावा वायरल है.


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,
“अरविंद केजरीवाल की रैली में लगे मोदी मोदी के नारे.”

इसके अलावा ‘बीजेपी पंजाब’ सहित कई अन्य यूजर्स ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए केजरीवाल की रैली में 'मोदी-मोदी' के नारे लगने का दावा किया.

कई अन्य यूजर्स ने भी वायरल वीडियो को फेसबुक पर भी शेयर किया है.
पड़ताल‘दी लल्लनटॉप’ की पड़ताल में केजरीवाल की रैली का वीडियो एडिटेड निकला.
सच्चाई जानने के लिए हमने यूट्यूब पर कुछ कीवर्ड सर्च किए. हमें ‘
वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के अकलतरा में आम आदमी पार्टी ने रोड शो निकाला था. इससे मदद लेते हुए हमने ‘Aam Aadmi Party’ के फेसबुक पेज को खंगाला. यहां 3 नवंबर को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की अकलतरा में हुए रोड शो का लाइव वीडियो मिला. इसमें 31 मिनट 30 सेकेंड से वायरल वीडियो में मौजूद हिस्से को देखा जा सकता है. यहां भी जनता की तरफ से आ रही आवाज ‘मोदी मोदी’ के नारों की नहीं है.

इससे यह क्लियर है कि अकलतरा में आम आदमी पार्टी के रोड शो में मोदी-मोदी के नारे नहीं लगे थे. वायरल हो रहे वीडियो में उसे अलग से जोड़ा गया है.
हमने और अधिक पुष्टि के लिए अकलतरा के स्थानीय पत्रकार दुर्गेश यादव से संपर्क किया. उन्होंने भी हमें बताया कि केजरीवाल और भगवंत मान की रैली में मोदी-मोदी के नारे नहीं लगे थे. दुर्गेश ने कहा, “मैं खुद केजरीवाल और मान के अकलतरा में हुए रोड शो में मौजूद था. इस रोड शो को कवर करने के दौरान मैं लगातार आम आदमी पार्टी की गाड़ी के साथ में ही चल रहा था. लेकिन मुझे कहीं भी मोदी-मोदी के नारे सुनाई नहीं दिए.”
नतीजाकुल मिलाकर, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो में ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए जाने का दावा भ्रामक है. वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड है.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.














.webp?width=275)




