The Lallantop
Logo

जेएनयू प्रोटेस्ट में दीपिका पादुकोण के शामिल होने पर बॉलीवुड से कौन उन्हें सपोर्ट कर रहा?

दीपिका पादुकोण के इस कदम को लेकर भी जनता दो फांक में बंट गई है.

Advertisement
5 जनवरी को जेएनयू में हिंसा हुई. स्टूडेंट्स-टीचर्स पीटे गए. हॉस्टलों में तोड़फोड़ हुई. कुछ नकाबपोशों के हाथों. ये सब किसने किया इस बारे में लेफ्ट वाले ABVP और ABVP वाले लेफ्ट पर आरोप लगा रहे हैं. सच क्या है, ये अभी तक सामने नहीं आया. लेकिन देशभर में इस हिंसा का विरोध हो रहा है. कुछ फिल्मी हस्तियां पहले से सड़क पर थीं. पिछले दिनों मुंबई के कार्टर रोड से एक तस्वीर आई, जिसमें अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, ज़ोया अख्तर, विशाल भारद्वाज, राजकुमार गुप्ता, तापसी पन्नू, दिया मिर्ज़ा, अली फज़ल, रेखा भारद्वाज, ऋचा चड्ढा जैसे फिल्मी लोग जेएनयू हिंसा का विरोध करते दिखाई दिए थे. आलिया भट्ट, सोनम कपूर, वरुण धवन. लेकिन दीपिका पादुकोण ने एक ही झटके में सबको पीछे छोड़ दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement