The Lallantop

बछड़े के खाल का बैग लिए, बछड़े को चारा खिलातीं रिहाना की फोटो देख लोग बोले, "गज़ब दोगलापन..."

"मेरा क़ातिल ही मेरा मुंसिफ़ है, क्या मिरे हक़ में फ़ैसला देगा"

Advertisement
post-main-image
रिहाना को किसान आंदोलन के दौरान भी अपने ट्वीट के कारण लोगों का विरोध झेलना पड़ा था.

पॉप स्टार Rihanna अपने कॉस्मेटिक ब्रांड Fenty Beauty से जुड़े एक इवेंट के लिए मुंबई आई हुई थीं. इस दौरान अंबानी परिवार ने उन्हें होस्ट किया. पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर उनकी ऐसी तस्वीरें लगातार वायरल हो रहीं, जहां उन्हें आरती करते, आम लोगों से मिलते देखा जा रहा है. ऐसी ही एक फोटो में वो गायों को चारा खिलाती भी नज़र आईं. मगर इस तस्वीर में लोगों ने कुछ ऐसा ढूंढ निकाला, जो भयंकर आइरॉनिक निकला. एक तरफ रिहाना गायों को चारा खिला रही हैं, दूसरी तरफ उन्होंने कंधे पर एक बस्ता लटकाया हुआ है. ये बस्ता बछड़े की खाल से बना हुआ है. इसे लेकर इंटरनेट पर हाय-तौबा मचनी शुरू हो गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भारत में गायों का धार्मिक महत्व है. इसलिए जब रिहाना यहां आईं, तो लोकल ट्रेडिशन के सम्मान में उन्होंने गाय को चारा खिलाया. शुरुआत में लोगों को उनका ये अंदाज़ खूब पसंद आया. मगर फिर उनका सारा ध्यान रिहाना के हैंडबैग पर शिफ्ट हो गया. दरअसल, तस्वीर में रिहाना के कंधों पर एक हरे रंग का बैग लटका था. दावा किया गया कि ये लग्जरी ब्रांड डियोर का मीडियम क्रंची बैग है. जब हमने खुद चेक किया तो पता चला कि भारत में इसकी कीमत 4 लाख 30 हजार रुपये से शुरू होती है. मगर विवाद इसके दाम पर नहीं बल्कि बैग के मेकिंग मटेरियल पर हुआ है. लोगों ने कहा कि ये काफ़ स्किन यानी बछड़े के चमड़े से बना है. हमने डियोर की वेबसाइट देखी तो वहां भी ऐसा ही लिखा था. सारा बवाल इसी बात पर मचा.

rihanna
डियोर की वेबसाइट पर रिहाना वाला बैग.

कल तक इंटरनेट पर लोग रिहाना की खूब आव-भगत कर रहे थे. मगर इस मामले के बाद जनता उनके खिलाफ हो गई. एक यूजर ने रिहाना, गाय और बैग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,

Advertisement

"ये आज की सबसे आयरॉनिक इमेज है. रिहाना भारत में बछड़े के चमड़े से बना डियोर का बैग लेकर गाय को खाना खिला रही हैं."

rihanna
एक यूजर का पोस्ट.

दूसरे ने लिखा,

"हाथ में गाय की खाल से बना बैग लेकर रिहाना का गाय को ही चारा खिलाना, इसका जीता-जागता उदाहरण है-
मेरा क़ातिल ही मेरा मुंसिफ़ है
क्या मिरे हक़ में फ़ैसला देगा"

Advertisement
rihanna
एक यूजर का पोस्ट.

तीसरे ने इस पूरे मामले को राष्ट्रीय शर्म का विषय बताते हुए कहा,

"दोगलापन. हमारे कल्चर को सिर्फ एक PR स्टंट के बैकग्राउंड की तरह इस्तेमाल होते देखना राष्ट्रीय शर्म की बात है. रिहाना मुंबई में अंबानी परिवार के घर पर एक बछड़े को चारा खिलाती दिखीं, जबकि उनके हाथ में डियोर का काफ़ स्किन से बना बैग था. इस दौरान वो कल्चरल इवेंट्स का लुत्फ उठा रही थीं."

rihanna
एक यूजर का पोस्ट.

रिहाना न केवल ग्रैमी विनर बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन भी हैं. वो दुनिया की ऐसी पहली फ़ीमेल म्यूजिशियन हैं, जिन्हें बिलियनेयर का स्टेटस हासिल हुआ था. यही कारण है कि गाय वाले इस विवाद पर लोग उन्हें खूब घेर रहे हैं. बता दें कि खबर लिखे जाने तक रिहाना या उनके इवेंट ऑर्गेनाइजर्स की तरफ़ से इस मसले पर कोई बयान नहीं आया है.

वीडियो: रिहाना के 'खिलाफ' हुए बॉलीवुड सेलेब्स के बैक-टू-बैक ट्वीट्स, अब सरकार जांच करेगी!

Advertisement