The Lallantop
Logo

रिलीज़ से पहले कमाई के मामले में सुपरस्टार अजीत से काफी आगे थलपति विजय

थलपति विजय और सुपरस्टार अजीत का आपसी इक्वेशन तो नहीं पता, मगर उनके फैंस ने अलग ही बवाल काट रखा है.

Advertisement

Thalapathy Vijay और Supertar Ajith Kumar के बीच कड़ी टक्कर होने जा रही है. इन दोनों की फिल्में Varisu और Thunivu एक ही दिन रिलीज़ हो रही हैं. रिलीज़ डेट दोनों में से किसी फिल्म की क्लियर नहीं बताई गई है. मगर बुक माय शो के मुताबिक दोनों फिल्में 11 जनवरी को सिनेमाघरों में लग रही हैं. विजय और अजीत का आपसी इक्वेशन तो नहीं पता, मगर उनके फैंस ने अलग ही बवाल काट रखा है. सोशल मीडिया पर भयानक फैन वॉर चल रही है. दोनों सुपरस्टार्स के फैन्स अपने फेवरेट स्टार की फिल्म को बड़ा बताकर प्रमोट करने में लगे हैं. हालांकि प्री-रिलीज़ आंकड़ों में थलपति विजय की 'वारिसु' बड़े मार्जिन से आगे चल रही है. अब ये देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कौन बाज़ी मारता है. देखें वीडियो

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement