Salman Khan ने Kaala Hiran फिल्म के प्रोड्यूसर Amit Jani को नोटिस भेज दिया है. उन्होंने Blackbuck Poaching Case का हवाला देते हुए मेकर्स को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया. इस दौरान यदि फिल्म से जुड़ा कॉन्टेन्ट हटाया नहीं गया तो सलमान उन पर केस कर देंगे. उनका इतना कहना भर था कि अमित जानी की सफाई आ गई. उन्होंने बताया कि ये मूवी सलमान की बायोपिक नहीं है.
"ये सलमान की बायोपिक नहीं" - नोटिस मिलते ही 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर ने क्या सफाई दी?
प्रोड्यूसर अमित जानी ने कहा कि फिल्म में सलमान और लॉरेंस बिश्नोई को नेगेटिव ढंग से नहीं दिखाया गया है.


दो दिन पहले तक अमित खुलेआम कह रहे थे कि 'काला हिरण' सलमान और ब्लैक बक केस पर आधारित है. साथ ही इसमें लॉरेंस बिश्नोई से उनकी राइवलरी भी दिखाई जाएगी. हालांकि नोटिस मिलने के बाद उनके सुर बदल गए. इंडिया टुडे से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि ये सलमान की बायोपिक नहीं. बल्कि इसमें केवल उन्हीं जानकारियों पर बात की गई है, जो पहले से पब्लिक डोमेन में है.
अमित जानी ने कहा कि सलमान का उन्हें नोटिस भेजा जाना गैर-जरूरी है. खासकर इसलिए क्योंकि अब तक उन्होंने पोस्टर के अलावा इस मूवी से जुड़ा कोई और कॉन्टेन्ट शेयर नहीं किया. उन्होंने कहा कि फिल्म का टीज़र 20 जून को आएगा. इसलिए ये नोटिस देखकर वो काफी सरप्राइज़ हुए हैं. वो कहते हैं,
"काला हिरण सलमान खान की बायोपिक नहीं है. ये फिल्म बिश्नोई समाज से जुड़ी एक बड़ी कहानी पर बेस्ड है. इसमें उनका स्ट्रगल और वाइल्डलाइफ से उनका कनेक्शन दिखाया गया है. हम उसी कहानी को स्क्रीन पर ला रहे हैं."
अपने नोटिस में सलमान ने कहा था कि इस फिल्म में उन्हें नेगेटिव ढंग से पेश किया जा रहा है. लेकिन अमित जानी इस बात से इन्कार करते हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस मूवी में सलमान और लॉरेंस बिश्नोई को ग्लोरीफ़ाई नहीं किया गया है. न ही उन्हें किसी भी तरह से गलत बताया गया. इसमें बस बिश्नोई कम्युनिटी के इतिहास और विश्वास को दिखाया गया है.
प्रोड्यूसर अमित जानी का कहना है कि इस मूवी का फोकस केवल उन लोगों के नजरिए पर है, जो इस मामले से जुड़े हुए थे. उनके मुताबिक, जब किसी सच्ची घटना पर फिल्म बनाई जाती है, तो उसकी कहानी अक्सर विक्टिम और गवाहों की नज़र से दिखाई जाती है. 'काला हिरण' मूवी में भी ऐसा ही हुआ है. इसमें ब्लैक बक केस से जुड़े लोगों का पर्सपेक्टिव दिखाया गया है. न कि सलमान सरीखे उन लोगों का, जो खुद इसमें आरोपी बनाए गए थे.
वीडियो: PR टीम से मैनेजमेंट तक, सलमान खान कर रहे बड़े बदलाव



















