The Lallantop
Logo

बैडैस रविकुमार के बनने की पूरी कहानी, इंटरनेट पर हाहाकार मचा रखा है!

Badass Ravikumar नाम का एक शख्स ‘स्लम फ्री’ दुनिया बनाने में लगा है. खैर, इस महा-मानव को सिर्फ रवि या रविकुमार कहकर नहीं पुकारा जा सकता. उसकी हरकतों की बदौलत Badass नाम का विशेषण उसके साथ नत्थी कर दिया गया है.

Advertisement

होंठों के बीच सिगरेट दबाता है. मगर उसे जलाता नहीं. ऐसा ही Ajay Devgan ने Runway 34 में भी किया था. लेकिन ये बंदा उस किरदार से बिल्कुल अलग है. इसने अपने पिता को सिगरेट के धुएं में पूरा बचपन जलाते देखा. जवानी के जोश में, या ‘मार्लबोरो मैन’ बनने की चाहत में, खुद पहली बार अपने नर्म होंठों के बीच सिगरेट को सही प्रेशर से दबाया. धुआं फेफड़ों से उबलकर आसमान में छल्ले बना पाता. बड़े भाई ने पकड़ लिया. ‘बड़े भाईसाहब’ की तरह डांट पिलाई. पिता की दुर्गति याद दिलाई. ये घाव ज़रा गहरा था. उस बंदे ने सिगरेट न पीने की प्रतिज्ञा ले ली. वो अभी भी सिगरेट खरीदकर अपने होंठों में ज़रूर रखता. ज्ञानीजन कहते हैं कि शायद चरमरा रही अर्थव्यवस्था के लिए ऐसा कर रहा हो. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement