Shah Rukh Khan की अगली फिल्म का इंतज़ार चल रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये फिल्म होगी The King. इस फिल्म में शाहरुख अपनी बेटी Suhana Khan के साथ नजर आएंगे. यह सुहाना की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म भी होगी. यानी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म. पिछले कुछ समय से फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट्स सामने आ रहे थे. लेकिन अब यह तय हो गया है कि शाहरुख खान अपनी इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू करेंगे. शाहरुख ने हालिया इंटरव्यू में ये बात कंफर्म कर दी है. फिलहाल वो अपनी IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सभी मैच अटेंड करना चाहते हैं. उससे फारिग होने के बाद वो फिल्म की शूटिंग में जुटेंगे. फिल्म से जुड़ी बाकी अपडेट्स के लिए देखें वीडियो-
बेटी सुहाना के साथ अगली फिल्म 'द किंग' की शूटिंग कब शुरू करेंगे शाहरुख, खुद बता दिया
'किंग' को सुजॉय घोष डायरेक्ट करने वाले हैं. वहीं इसके एक्शन की जि़म्मेदारी सिद्धार्थ आनंद को दी गई है. 'किंग' में शाहरुख, सुहाना के गुरु यानी मेंटॉर की भूमिका में नज़र आएंगे.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









