The Lallantop
Logo

शाहरुख खान, KKR मैच के दिन बीमार पड़ गए थे, मैनेजर पूजा ददलानी ने उनका हेल्थ अपडेट दिया

चेक-अप के बाद शाहरुख उसी रात 1 बजे अपने होटल वापस लौट आए थे.

Advertisement

कल खबर आई कि KKR को चीयर करने अहमदाबाद पहुंचे Shahrukh Khan की अचानक से तबीयत बिगड़ गई. बताया गया कि उन्हें हीट स्ट्रोक हुआ है. यानी लू लग गई है. जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के ही KD Hospital में एडमिट करवाया गया. हालांकि चेक-अप के बाद शाहरुख उसी रात 1 बजे अपने होटल वापस लौट आए. फिर Gauri Khan उनसे मिलने पहुंची. अब शाहरुख की मैनेजर Pooja Dadlani ने उनके स्वास्थ्य के बारे में बताया है. पूजा ने कहा कि लोगों की दुआओं की वजह से शाहरुख अब ठीक हैं.

Advertisement

Advertisement
Advertisement