पिछले दिनों सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली. उसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी. कुछ दिन पहले ये भी खबर आई थी कि उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही उन्होंने एक नई बुलेटप्रूफ गाड़ी भी खरीदी है. सलमान ने अपनी बढ़ी सुरक्षा और पूरे माहौल पर हाल ही में बात की. उन्होंने ‘आप की अदालत’ में बताया कि पहले की तरह अब वो अकेले कहीं नहीं जा सकते. कहा कि जब वो ट्राफिक में होते हैं तब उन्हें सिक्योरिटी से दिक्कत होती है. उनके साथ इतनी गाड़ियां चल रही होती हैं कि आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है.
सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकी और ब्लैकबक केस पर क्या कहा?
सलमान को मिली धमकी के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















