Akshay Kumar ने Sooryavanshi के बाद OMG 2 के रूप में पहली क्लीन हिट दी है. मगर खबरें हैं कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली. ये अपने आप में एक मसला है. अक्षय की फिल्मों को क्लीन हिट तब माना जाएगा, जब बजट और अक्षय की फीस के बाद फिल्म फायदा कमाए. ख़ैर, आने वाले दिनों में अक्षय ने ये सिस्टम भी दुरुस्त करने की तैयार कर ली है. उन्होंने 2024 की तीन सबसे बड़ी डेट्स अपनी फिल्मों के लिए बुक कर ली है. ये तीनों ही इवेंट फिल्में बताई जा रही हैं. ऐसे में Gadar 2 के बाद अक्षय की एक और फिल्म टिकट खिड़की पर बड़े क्लैश का हिस्सा बन सकती है. मगर इस बार उनके सामने Sunny Deol नहीं, Salman Khan की फिल्म होगी. देखें वीडियो.
गदर 2 के साथ OMG 2 भिड़ाने के बाद, अक्षय कुमार की वेलकम 3, सलमान खान की फिल्म से टकराएगी
अक्षय ने 2024 की तीन बड़ी रिलीज़ डेट्स हथिया ली हैं. इसमें से एक तारीख पर सलमान खान की फिल्म के आने की खबरें हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)















