The Lallantop
Logo

रणबीर कपूर का बीफ वाला 11 साल पुराना वीडियो वायरल, ब्रह्मास्त्र को बॉयकॉट करने की मांग शुरू

11 साल पुराने इंटरव्यू का बीफ वाला हिस्सा काटकर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है.

Advertisement

रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज़ पर है. प्रमोशन चल रहा है. इस सब के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें रणबीर खुद को बड़ा 'बीफ' प्रेमी बता रहे हैं. गाय और भैंस दोनों के ही मांस को अंग्रेज़ी में Beef कहा जाता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये वीडियो 2011 का है. रणबीर अपनी फिल्म 'रॉकस्टार' प्रमोट करने के लिए कुणाल विजयकर के शो 'द फूडी इन टाइम्स नाव' पर पहुंचे थे. यहां रणबीर अपने फूड हैबिट्स के बारे में बता रहे थे. यानी उन्हें खाने में क्या पसंद है, क्या नहीं! देखिए वीडियो.

Advertisement
Advertisement