The Lallantop
Logo

राघव जुयाल Kill और सलमान खान की KKBJ साथ-साथ शूट कर रहे थे, फिर क्या हुआ?

राघव की उस फिल्म के साथ कुछ ऊंच-नीच न हो, इसके लिए सलमान ने अपनी फिल्म की डेट्स में बदल दीं.

Advertisement

राघव जुयाल इन दिनों अपनी फिल्म Kill की वजह से चर्चा में हैं. इसमें वो विलन के रोल में नज़र आए. फिल्म और उनके काम दोनों को खूब सराहा गया. इसके पहले वो सलमान खान के साथ Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan में भी बतौर एक्टर नज़र आए थे. हालिया इंटरव्यू में राघव ने बताया कि ‘किल’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग एक साथ हो रही थी. उन्होंने ‘किल’ के लिए भी कमिटमेंट दे दिया था. राघव की उस फिल्म के साथ कुछ ऊंच-नीच न हो, इसके लिए सलमान ने अपनी फिल्म की डेट्स में बदल दीं. जब ये बात राघव को पता चली, तो वो शर्मिंदा हो गए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement