Panchayat 3 एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो चुका है. सीज़न में कुल आठ एपिसोड हैं. सीरीज़ को दर्शक पसंद कर रहे हैं. कुछ सीन्स को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. लोग इमोशनल हो रहे हैं. सीरीज़ के रिलीज़ होने के बाद सोशल मीडिया पर एक फैन मेड ट्रेलर चल रहा है. इस ट्रेलर में यूज़र ने 'पंचायत' का पूरा वक्त, जज़्बात बदल दिया. यानी पूरी टोन घुमा डाली. उन्होंने इस तरह से 'पंचायत' को एडिट किया कि अगर ये कॉमेडी की जगह हॉरर शो होता तो फिर कैसा दिखता. कुछ सीन को काट कर उनके बैकग्राउंड में हॉरर म्यूज़िक लगाया है. कुलमिलाकर जनता को ये एक्सपेरिमेंट पसंद आ रहा है. यूजर्स क्या कह रहे हैं, जानने के लिए देखें वीडियो-
'पंचायत' शो को दिया गया डरावना ट्विस्ट, नया वाला हॉरर ट्रेलर खूब पसंद कर रहे यूजर्स
Panchayat 3 की रिलीज़ के बाद एक यूज़र ने फैन एडिट वीडियो बनाकर डाला. उसके मुताबिक अगर ये एक हॉरर शो होता तो कैसा दिखता. लोग इस एडिट की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








