The Lallantop
Logo

आर्यन खान से मिलकर निकले शाहरुख के घर NCB क्यों गई थी?

NCB की एक टीम अनन्या पांडे के घर भी पहुंची थी.

Advertisement

20 अक्टूबर को ड्रग्स केस में आर्यन खान की बेल याचिका पर फैसला आया. स्पेशल NDPS कोर्ट ने आर्यन को जमानत देने से इन्कार कर दिया. वो अब भी आर्थर रोड जेल में बंद हैं. 21 अक्टूबर की सुबह पहली बार शाहरुख खान जेल में आर्यन से मिलने पहुंचे थे. मगर जैसे ही शाहरुख जेल से अपने घर लौटे, NCB की एक टीम उनके घर मन्नत पहुंच गई. बताया जा रहा है कि ये टीम शाहरुख के घर एक सर्च ऑपरेशन करेगी. इसके अलावा NCB की एक टीम अनन्या पांडे के घर भी रेड करने पहुंची है. NCB ने आज दोपहर 2 बजे अनन्या को पूछताछ के लिए भी समन किया है. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
 

Advertisement
Advertisement