प्रभास की Kalki 2898 AD को रिलीज़ हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं. मगर इसका बज़ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. तभी तो तीसरे संडे भी इसकी ताबड़तोड़ टिकटें बिकी हैं. तीसरे संडे को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कल्कि ने करीब 16.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. जिससे फिल्म का टोटल कलेक्शन इंडिया में 584.27 करोड़ रुपए हो गया है. तीसरे हफ्ते ऑन लाइन बुकिंग वेबसाइट बुक माई शो पर 'कल्कि' ने नया रिकॉर्ड बना दिया है.
Kalki 2898 AD की तीसरे संडे इतनी ज़्यादा टिकटें बिकीं की Gadar 2 का रिकॉर्ड टूट गया
फिल्म का टोटल कलेक्शन इंडिया में 584.27 करोड़ रुपए हो गया है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















