The Lallantop
Logo

काजोल को इस डीपफेक वीडियो में कपड़ते बदलते दिखाया गया, PM मोदी बलो समाज के लिए खतरनाक

असल में ये वीडियो Rosie Breen नाम की इंफ्लूयएंसर का है, जिन्होंने GRWM के तहत ये वीडियो बनाई थी. उस पर काजोल का चेहरा चस्पा कर फैला दिया गया. ये कपड़े बदलते हुए बनाया गया वीडियो है.

Advertisement

पिछले कुछ दिनों से इंडिया में डीपफेक वीडियोज़ में काफी बढ़ोतरी हुई. इसमें होता ये है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से एक व्यक्ति के चेहरे पर किसी दूसरे इन्सान का चेहरा चिपका दिया जाता है. ये टेक्नोलॉजी लंबे समय से चल रही है. मगर AI में सुधार के बाद इसमें एक्यूरेसी आ गई है. असली और नकली में फर्क बताना मुश्किल हो गया. इसी तकनीक की मदद से पहले Rashmika Mandanna का वीडियो बनाकर वायरल किया गया. फिर Tiger 3 से Katrina Kaif के सीन को वल्गर बनाकर फैलाया गया. अब इस तकनीक का शिकार हुई हैं Kajol. एक वायरल GRWM वीडियो पर उनका चेहरा लगा दिया गया है. देखें वीडियो

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement