The Lallantop
Logo

शाहरुख खान और पठान के सवालों पर जॉन अब्राहम ने जवाब देने से इन्कार किया,पब्लिक कंफ्यूज़ हो गई

इन दिनों सोशल मीडिया पर जॉन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये एक हेल्थकेयर ब्रांड का प्रेस इवेंट है

Advertisement

जॉन अब्राहम, पठान में नेगेटिव रोल कर रहे हैं. उन्हें फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख खान से भिड़ते दिखाया गया है. हालांकि इस फिल्म को लेकर बहुत सारी कॉन्सपिरेसी थ्योरीज़ चल रही हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म में मेन विलन दीपिका पादुकोण निकलेंगी. खैर, इन दिनों सोशल मीडिया पर जॉन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये एक हेल्थकेयर ब्रांड का प्रेस इवेंट है, जिसमें जॉन अब्राहम से 'पठान' फिल्म पर सवाल पूछा जा रहा है. मगर जॉन इस सवाल को बड़ी बेरुखी से नज़रअंदाज़ कर देते हैं. इसके बाद से ऐसा कहा जा रहा है कि जॉन शायद 'पठान' से नाखुश हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement