डेक्कन हेराल्ड के हवाले से न्यूज़ 18 में एक रिपोर्ट छपी. इसमें बताया गया कि ऋषभ शेट्टी ने एक इवेंट में 'कांतारा 2' के बारे में बात की. बताया कि ये प्रीक्वल होगा. बीते दिनों रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर 'कांतारा' की तारीफ करते हुए समीक्षानुमा कुछ लिखा था. इसके बाद ऋषभ शेट्टी जाकर रजनीकांत से मिले भी. इसके बाद ऐसी खबरें चलने लगीं कि 'कांतारा 2' में रजनीकांत भी काम कर सकते हैं. उस रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में ऋषभ से रजनीकांत के ‘कांतारा’ का हिस्सा होने के बारे में पूछा गया. हालांकि ऋषभ ने इस सवाल पर कुछ नहीं कहा. वो इसे अवॉयड सा करके आगे बढ़ गए. उनके इस जेस्चर पर अफवाहों का बाज़ार एक बार फिर गर्म हो गया. हालांकि अब तक मेकर्स ने इस खबर पर कुछ नहीं कहा है. न स्वीकारा, न नकारा. देखिए वीडियो.
कांतारा 2 में रजनीकांत के काम करने की खबरों पर ऋषभ शेट्टी ने क्या जवाब दिया?
खबरें चलने लगीं कि 'कांतारा 2' में रजनीकांत भी काम कर सकते हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















