The Lallantop
Logo

गोविंदा के अकाउंट से हरियाणा हिंसा पर पोस्ट आया, वीडियो बनाकर सफाई दी, फिर अकाउंट डिलीट कर दिया

इस ट्वीट के बाद गोविंदा की सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग हुई, जिसके बाद उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट ही डिलीट कर दिया.

Advertisement

फिल्म एक्टर Govinda ने 2 अगस्त की शाम एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने हरियाणा में हो रही हिंसा की आलोचना की. इसके कुछ ही मिनट बाद उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई. इसके बाद गोविंदा ने पहले अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदला. उससे भी मामला नहीं निपटा, तो उन्होंने अपना ट्विटर हैंडल डिलीट कर दिया. मगर तब तक उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था. इस ट्वीट की सफाई में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें उन्होंने कहा कि ये ट्वीट उनका किया हुआ नहीं है. उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. उनकी टीम उसे दुरुस्त करने की कोशिश कर रही है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement