The Lallantop
Logo

आर्यन खान ने शाहरुख खान को लेकर अपनी कंपनी D'Yavol X का ऐड डायरेक्ट किया है

शाहरुख खान ने आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड D'Yavol X के लिए ऐड शूट किया है. जिसे खुद आर्यन ने ही डायरेक्ट किया है.

Advertisement

Shahrukh Khan ने 24 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐड का टीज़र पोस्ट किया. इस ऐड का फुल वीडियो 25 अप्रैल को रिलीज़ किया जाएगा. ये Aryan Khan के लाइफस्टाइल ब्रांड D'Yavol X का ऐड है. इसे लग्ज़री स्ट्रीटवेयर ब्रांड बताया जा रहा है. जो कि Aryan Khan की कंपनी D'Yavol का ही हिस्सा है. पिछले कुछ दिनों से शाहरुख और आर्यन दोनों ही ऐसी टी-शर्ट और स्वेट-शर्ट पहनकर घूम रहे हैं, जिस पर लाल रंग से X लिखा हुआ है. इस ऐड के बाद समझ आया कि वो ब्रांड के लॉन्च की तैयारी थी. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि इसी ऐड के साथ आर्यन ने अपना डायरेक्शन डेब्यू कर लिया है. शाहरुख के इस ऐड को आर्यन ने ही डायरेक्ट किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


 

Advertisement
Advertisement