फिल्म रिव्यू फोटोग्राफ: इस फिल्म में आवाज से ज्यादा शांति है
वो शांति, जिसे आपने अपनी रियल लाइफ में कुछ टाइम से फील नहीं किया.
Advertisement
‘फोटोग्राफ’ कहानी है मुंबई में रहने वाले दो लोगों की. ये लोग हैं- रफी (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) उत्तर प्रदेश से आया कर्ज में डूबा एक फोटोग्राफर, जो गेटवे ऑफ मुंबई पर लोगों की तस्वीरें खींचता है. मिलोनी (सान्या मल्होत्रा) मुंबई में रहने वाले एक मिडल क्साल गुजराती परिवार की पढ़ाकू लड़की, जो चार्टर्ड अकाउंटेंट की स्टूडेंट है. इन दोनों के बीच कुछ अनकहा-अनसुना सा होने लगता है. सब कुछ आराम से चल रहा है. और कमाल की बात ये कि आपको भी कोई जल्दी नहीं होती है. आप इन्हें थोड़ी देर और देख लेना चाहते हैं. बतियाते सुन लेना चाहते हैं. बस कुर्सी से उठना नहीं चाहते. लेकिन बाहर आने के बाद भी आप कुछ घंटे मिलोनी और रफी की दुनिया में ही रहते हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















