The Lallantop
Logo

बजरंग दल के कॉन्सर्ट रद्द करने की मांग पर दिलजीत दोसांझ का जवाब, फ़ैन्स खुश हो गए!

बजरंग दल की तरफ से 8 दिसंबर को इंदौर में हुए दिलजीत के कॉन्सर्ट को कैंसिल करने की मांग की गई थी. जिस पर दिलजीत ने बजरंग दल को इशारे-इशारे में कड़ा जवाब दिया.

Advertisement

दिलजीत दोसांझ (Diljit dosanjh) पूरे देशभर में कॉन्सर्ट कर रहे हैं. उनके Dil-Luminati Tour को लोगों का खूब प्यार भी मिल रहा है. कॉन्सर्ट को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हो रही है. नया विवाद जुड़ा है 8 दिसंबर को इंदौर में हुए कॉन्सर्ट (Diljit indore concert) में. जहां दिलजीत ने बजरंग दल को इशारे-इशारे में कड़ा जवाब दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बजरंग दल की तरफ से 8 दिसंबर को इंदौर में हुए दिलजीत के कॉन्सर्ट को कैंसिल करने की मांग की गई थी. बजरंग दल ने इंदौर पुलिस से शिकायत की थी कि दिलजीत के कॉन्सर्ट में शराब के स्टॉल्स लगे होते हैं और साथ ही ड्रग्स का सेवन भी होता है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement