इंडिया के स्टार सिंगर Diljit Dosanjh इन दिनों ‘दिल-लुमिनाटी’ (Dil-Luminati India Tour) नाम से एक कॉन्सर्ट टूर कर रहे हैं. ये टूर दुनिया के अलग-अलग देशों में हो रही है. हाल ही में टूर का नॉर्थ अमेरिकन पार्ट पूरा हुआ. अब इसका यूरोपीय और भारतीय पार्ट शुरू होने को है. नए चरण के शुरू होने से पहले दिलजीत दोसांझ की मैनेजर सोनाली सिंह ने ‘कनेक्ट सिने’ नाम के यू ट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने दिलजीत के कॉन्सर्ट्स से संबंधित कुछ इन्साइट्स भी शेयर कीं. ये इन्साइट्स मुख्य रूप से नॉर्थ अमेरिका में हुए दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट्स से जुड़े थे. सोनाली ने बताया कि कुछ रीसेलर थे जो टिकट को $64,000 डॉलर (लगभग ₹54 लाख) और $55,000 डॉलर (₹46 लाख) तक में बेच रहे थे. हालांकि टिकट की ये क़ीमतें उनकी आधिकारिक क़ीमत नहीं थी. क्या है पूरी कहानी, जानने के लिए देखें पूरा वीडियो.
Diljit Dosanjh Concert के टिकट की कीमत 52 लाख, Diljit की मैनेजर ने क्या बताया?
कुछ रीसेलर थे जो Diljit Dosanjh Concert टिकट को $64,000 डॉलर (लगभग ₹54 लाख) और $55,000 डॉलर (₹46 लाख) तक में बेच रहे थे. हालांकि टिकट की ये क़ीमतें उनकी आधिकारिक क़ीमत नहीं थी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















