दीवाली वीकेंड और उसके आसपास सिनेमाघरों में कुल तीन फिल्में रिलीज़ हुईं. ये फिल्में हैं रजनीकांत की Annaatthe, अक्षय कुमार की Sooryavanshi और Marvels की Eternals. तीनों ही फिल्में एवरेज रिव्यूज़ पाने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर पैसे पीट रही हैं. पैंडेमिक के बाद फुल-फ्लेज़्ड तरीके से थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली ‘सूर्यवंशी’ पहली फिल्म है. ट्रेड एक्सपर्ट्स की उम्मीद से परे जाकर इस फिल्म ने 26.29 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली. दूसरे दिन यानी शनिवार को रोहित शेट्टी डायरेक्टोरियल ने 23.85 करोड़ रुपए का कारोबार किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को ‘सूर्यवंशी’ ने 26.94 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. यानी अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने पहले वीकेंड यानी शुरुआती तीन दिनों में 77.08 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. देखें वीडियो.
अक्षय की ‘सूर्यवंशी’ इतना कलेक्शन करेगी, ये ट्रेड एक्सपर्ट्स ने भी न सोचा था
पहले वीकेंड यानी शुरुआती तीन दिनों में 77.08 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








