मनोज तिवारी बोले, दीपिका को गलत जानकारी देकर वहां ले जाया गया
अच्छा कहना चाह रहे थे, लेकिन बड़ी गड़बड़ कर दी.
Advertisement
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी. 5 जनवरी को यहां हिंसा हुई. मास्क लगाए गुंडों ने छात्रों और टीचर्स को पीटा. हॉकी, रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया. इसके बाद खूब हंगामा हुआ. विरोध प्रदर्शन हुए. हिंसा के खिलाफ कैंपस में विरोध प्रदर्शन चल रहा था. 7 जनवरी को दीपिका पादुकोण JNU गईं. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कई तरह की बातें लिखी गईं. कुछ लोगों ने उनकी फिल्म ‘छपाक’ के बायकॉट की बात कही. ट्विटर पर उनकी फिल्म के बायकॉट को लेकर हैशटैग चलाए गए. दीपिका के JNU जाने पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने भी अपनी बात रखी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















