The Lallantop
Logo

कॉफी विद करण 8 देखकर दीपिका पादुकोण पर कीचड़ उछालने वाले लोगों को ये वीडियो देखना चाहिए

दीपिका पादुकोण ने कहा कि रणवीर सिंह से मिलने के बाद वो कैजुअल डेटिंग कर रही थीं. रणवीर के प्रपोज़ करने के बाद ही उन्होंने कमिट किया.

Advertisement

Koffee With Karan 8. बीती 26 अक्टूबर से X पर ये शो ट्रेंड कर रहा है. शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे थे. शो पर दीपिका पादुकोण ने मेंटल हेल्थ जैसे टॉपिक पर बात की. लेकिन दुर्भाग्यवश इस पर कोई बात नहीं करेगा. हमें अपने और दूसरों के मानसिक स्वास्थ्य पर सहजता से बात करने में अभी लंबा रास्ता तय करना है. खैर इस एपिसोड के बाद से ही दीपिका पादुकोण पर कीचड़ उछालना शुरू कर दिया गया है. खुद की मर्दानगी में इनसिक्योर रहने वाले पुरुष तुरंत उनके चरित्र पर हमला करने दौड़े. दीपिका ने ‘कॉफी विद करण’ पर कहा कि वो रणवीर से मिलने के बाद कैजुअल डेटिंग कर रही थीं. ये सुनकर कमज़ोर रीढ़ वालों का हाज़मा बिगड़ गया है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement