बॉबी देओल ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉलीवुड में नेपोटिज्म को एक्सक्यूज बताया
'मुझे कई सालों तक कोई काम नहीं मिला, लेकिन मैंने कभी इसका रोना नहीं रोया.'
Advertisement
कंगना रनौत ने 2018 में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में जाकर नेपोटिज्म पर बात की. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में खूब भाई-भतीजावाद चलता है. उन्होंने करण जौहर नेपोटिज्म बढ़ाने वाले माफिया भी कह दिया. तब से इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर बहस जारी है. कोई न कोई एक्टर इससे सहमति और असहमति जताता रहा है. हाल ही में बॉबी देओल ने टाइम्स नाउ को इंटरव्यू दिया. यहां उनसे पूछा गया कि वो नेपोटिज्म पर क्या सोचते हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जिन्हें काम नहीं मिलता, वो इस शब्द को एक बहाने की तरह इस्तेमाल करते हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















