अनुभव सिन्हा ने बताया क्यों शाहरुख खान और आमिर खान का जेएनयू पर कुछ ना कहना सही है
'पांच साल पहले कोई उनके साथ नहीं खड़ा था.'
Advertisement
अनुभव सिन्हा ने ट्वीट करके कहा कि शाहरुख खान और आमिर खान का जेएनयू पर कुछ ना कहना सही है. क्योंकि पांच साल पहले दोनों सुपरस्टार ने भारत में असहिष्णुता पर बोला था, कोई भी उनके लिए खड़ा नहीं हुआ था. दोनों की खूब आलोचना हुई थी. शाहरुख ने 2015 में कहा था कि यह मूर्खतापूर्ण है. असहिष्णु होना बेवकूफी है. आमिर ने कहा था कि उनकी पत्नी किरण कहती हैं कि क्या उन्हें भारत से बाहर चले जाना चाहिए? इसके बाद आमिर और शाहरुख को भारत छोड़ने की धमकियां मिली थीं और शाहरुख की फिल्म दिलवाले की रिलीज पर रोक लगाने के लिए भी प्रदर्शन हुए थे.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















