The Lallantop
Logo

अक्षय कुमार की लगातार 8 फ्लॉप फिल्में और 1000 करोड़ रुपये का नुकसान!

साल 2021 में आई Sooryavanshi के बाद आई Akshay Kumar की फिल्मों में सिर्फ OMG 2 हिट हुई थी.

Advertisement

बीती 12 जुलाई को Akshay Kumar की फिल्म Sarfira रिलीज़ हुई. इस फिल्म से मेकर्स को बहुत उम्मीद थी. अक्षय के को-एक्टर Paresh Rawal ने कहा था कि ये अक्षय के करियर की सबसे ईमानदार परफॉरमेंस है. यही वजह है कि ‘सरफिरा’ का कोई प्रमोशन नहीं हुआ. मेकर्स चाहते थे कि ’12th फेल’ की तरह उनकी फिल्म भी वर्ड ऑफ माउथ के कारण चले. ‘सरफिरा’ रिलीज़ हुई. फिल्म को अच्छे रिव्यूज़ मिले. अक्षय की एक्टिंग को सराहा गया. लेकिन इनके बावजूद भी फिल्म के कलेक्शन को कोई खास फायदा नहीं मिला. ‘सरफिरा’ को 2.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक फिल्म पहले सात दिनों में सिर्फ 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर सकी. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement