कुछ समय पहले करन जोहर ने बॉलीवुड ऐक्टर्स की बढ़ती हुई फीस पर बात की थी. अब इसी मुद्दे पर टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार ने भी बात की है. उनका कहना है कि ज़्यादातर ऐक्टर्स मार्केट को समझते हैं और उसी के अनुसार फीस चार्ज करते हैं. पर कुछ ऐक्टर अपनी हाई फीस को लेकर जिद्दी हैं. ऐसे में प्रोड्यूसर उनके साथ काम करने से मना कर देते हैं. भूषण का मानना है कि महामारी के समय और उसके बाद भी कई प्रोड्यूसर्स को नुकसान हुआ है. ऐसे में प्रोड्यूसर्स का ही सारा नुकसान सहन करना ठीक बात नहीं है. कुछ ऐक्टर्स इसे समझते भी हैं. पर कुछ मांगी गई फीस को कम करने से इनकार कर देते हैं. देखिए वीडियो.
करण जौहर के बाद भूषण कुमार ने ऐक्टर्स की बढ़ी फीस पर उनको आड़े हाथ लिया
भूषण का मानना है कि महामारी के समय और उसके बाद भी कई प्रोड्यूसर्स को नुकसान हुआ है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















