The Lallantop

क्या सलमान की एक्शन फिल्म की हीरोइन समांथा होंगी? ये रहा पूरा सच

मीडिया रिपोर्ट्स में लिखा जा रहा था कि सलमान और धर्मा वाली फिल्म के लिए समांथा, तृषा कृष्णन और अनुष्का शेट्टी का नाम लिस्ट में है. पूरी कहानी जानने के लिए स्टोरी पढिए.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान और करण जौहर ने इससे पहले आखिरी बार 'कुछ कुछ होता है' में काम किया था.

Salman Khan 25 साल बाद Karan Johar के साथ काम करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है. धर्मा के लिए ‘शेरशाह’ डायरेक्ट कर चुके विष्णुवर्धन ही इस फिल्म को बनाएंगे. बीते कुछ दिनों से फिल्म से फिल्म से जुड़ी कुछ खबरें चल रही हैं. उनके मुताबिक फिल्म की फीमेल लीड के लिए मेकर्स समांथा प्रभु से बात कर रहे हैं. इस बारे में लिखा गया:    

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

समांथा ने अभी तक डील साइन नहीं की है. काफी सारे पैमाने देखे जाएंगे और समांथा अपनी सेहत की वजह से जल्दबाज़ी भी नहीं करना चाहतीं. उनके अलावा तृषा और अनुष्का शेट्टी का नाम भी लिस्ट में है. जल्द ही मेकर्स कास्ट और क्रू को लेकर अपडेट शेयर करने वाले हैं. 

समांथा या मेकर्स की तरफ से इस खबर पर कोई पुष्टि नहीं आई और शायद आए भी नहीं. पिंकविला की एक फ्रेश रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने अभी तक फिल्म की हीरोइन फाइनल नहीं की है. रिपोर्ट के मुताबिक विष्णुवर्धन फिलहाल एक तमिल फिल्म पर काम कर रहे हैं. उससे फ्री हो जाने के बाद ही वो सलमान खान वाली फिल्म पर काम शुरू करेंगे. इस बारे में एक सूत्र ने बताया:

Advertisement

आंतरिक तौर पर दो नामों को लेकर चर्चा है लेकिन वो नहीं, जिनके बारे में मीडिया छाप रहा है. इंडियन आर्मी की पृष्ठभूमि को लेकर बनाई गई इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के एक्टर्स को लेकर करण और विष्णु अक्टूबर में चर्चा शुरू करने वाले हैं. 

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में सलमान एक पैरामिलिट्री ऑफिसर बनने वाले हैं. उन्होंने अपने किरदार की तैयारी भी शुरू कर दी है. किरदार के लुक का ध्यान रखते हुए अपनी खुराक और जिम पर ध्यान दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि सलमान ने अपने करियर में अब तक ऐसा किरदार नहीं किया. फिल्म की स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले और डायलॉग का काम पूरा हो चुका है. शुरुआती तैयारी भी हो गई है. विष्णु का प्लान है कि वो अक्टूबर से फिल्म पर पूरी तरह से काम शुरू कर दें. अक्टूबर में पूरी कास्ट लॉक करने के बाद दिसम्बर में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. 

यह भी पढिए - सलमान खान ने गंजा लुक क्यों रखा, इसके पीछे 3-4 थ्योरीज़ चल रही हैं  

Advertisement

फिल्म की टीम अपने पहले शेड्यूल के लिए दिसम्बर के शुरुआती  दिनों में शूट करेगी. उसके बाद जनवरी 2024 में अगला लंबा शेड्यूल होगा. आने वाले दो महीनों में फिल्म की कास्ट और रिलीज़ डेट जैसी डिटेल्स आधिकारिक तौर से शेयर की जाएंगी. दिसम्बर में फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद करीब 7-8 महीनों तक चलेगी. उस दौरान सलमान ‘टाइगर वर्सेज़ पठान’ भी शुरू करेंगे. फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है. सलमान और शाहरुख को कहानी सुनाई भी जा चुकी है. बताया जा रहा है कि दोनों को ही फिल्म की कहानी पसंद आई.        

वीडियो: शाहरुख खान की जवान ने रिकॉर्ड ओपनिंग कलेक्शन किया, मगर सलमान खान का ये रिकॉर्ड नहीं छू पाई

Advertisement