इधर पुराने कंपीटिटर अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा किया है जो अजय जैसे बॉलीवुड के बड़े दोस्तों की छवि को ज़मीन पर ले आने वाला है. अक्षय ने 'स्वस्थ भारत मिशन' के तहत एक एंटी-कैंसर प्रोडक्ट 'सवर्ण साथी' का विज्ञापन किया है. इससे जुड़ते हुए उन्होंने ट्वीट किया कि वे समाज को स्वस्थ रखने वाली चीज़ों को हमेशा सपोर्ट करेंगे. ये कैंसररोधी प्रोडक्ट 'स्वर्ण साथी' - शराब, धूम्रपान और तंबाकू जैसी बुरी आदतों के विरुद्ध काम करेगा.
Also Read: 'वर्ल्ड नो टुबैको डे' पर इन स्टार्स से मिलो, जो आपको कैंसर से गले गाल देना चाहते हैं
अक्षय ने इसे लेकर एक इंटरव्यू में कहा है - "मेरा सोचना है कि जो भी विज्ञापन दर्शक देख रहे हैं, उन्हें उस एड को समझना चाहिए. उसके बाद तय करना चाहिए कि किसे फॉलो करना है किसे नहीं. मुझे लगता है कि किसी भी हानिकारक प्रोडक्ट का विज्ञापन करना गलत है." जब पूछा गया कि बॉलीवुड में आपके कुछ परिचित हैं जो ऐसे हानिकारक विज्ञापन करते हैं तो क्या उनको भी कहेंगे कि ऐसे एड करने बंद कर दो. इस पर अक्षय ने कहा, "जो लोग ऐसे एड करते हैं जिससे लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को नुकसान होता है उन्हें वो करना बंद कर देना चाहिए."
वैसे तो शाहरुख खान, सैफ अली खान, अरबाज़ खान, गोविंदा, सनी लियोनी और प्रियंका चोपड़ा वगैरह ने भी पान मसाला या माउथ फ्रेशनर्स के ऐसे सरोगेट एड किए हैं जो तंबाकू उत्पादों को अप्रत्यक्ष रूप से प्रमोट करते हैं. अजय देवगन ऐसे विज्ञापन का सबसे पुराना और मुखर चेहरा हैं.
लेकिन यहां बहुत भला ज्ञान दे रहे अक्षय कुमार खुद भी अपने फायदे पर चलने वाले आदमी हैं. समाज की उन्हें कितनी परवाह है ये इसी से जान सकते हैं कि सरकार से नज़दीकी बढ़ाने के लिए वे सरकारी योजनाओं पर फिल्में बनाते हैं. नई सरकार आने के बाद उन्होंने देशभक्त और नेशनलिस्ट वाली अपनी छवि को बहुत तेज़ी से ऊंचा चढ़ाया है. अपने सब साथी एक्टर्स के मुकाबले ये एंटी-टोबेको प्रोडक्ट लॉन्च करके और उन सबकी advertisement choices पर हमला बोलकर वे बड़े ऊंचे मॉरल ग्राउंड पर तो खड़े हो गए हैं. लेकिन जहां वे खड़े हैं, वहां उनके भी कई मुर्दे गड़े हैं.

'फूल और कांटे'(1991) में पहले अक्षय कुमार हीरो थे, लेकिन शूटिंग से ठीक पहले अजय देवगन के पापा और डायरेक्टर कुकू कोहली ने पिक्चर में से उनको निकाल दिया और इस फिल्म से अजय को बतौर हीरो लॉन्च करने का फैसला लिया.
इन्हीं अक्षय ने एक टाइल कंपनी से करोड़ों रुपए लेकर उसका प्रचार किया और उसमें देशभक्ति को बेचा.
जिन विज्ञापनों को लेकर वे अजय-शाहरुख वगैरह को लेक्चर दे रहे हैं, वो उन्होंने ख़ुद किए हैं. अक्षय ने तंबाकू का सरोगेट एड किया हुआ है. 2016 में उनका बाबा इलाइची वाला एड फेमस हुआ था. कहने को ये एक माउथ फ्रेशनर था लेकिन बाबा दशकों से तंबाकू उत्पाद बेचने वाली कंपनी है और प्रचार उसके तंबाकू उत्पादों का ही होता है. एंटी-टोबेको एक्टिविस्ट मानते हैं कि न सिर्फ पान मसाला बल्कि इलाइची जैसे माउथ फ्रेशनर भी तंबाकू खाने को प्रमोट करने वाले सरोगेट एड होते हैं.
लेकिन एड करने का पैसा मिला तो अक्की बाबू ने किया.
ये तो कुछ भी नहीं है, जब वे नए नए फिल्म स्टार बन चुके थे तब रेड एंड वाइट सिगरेट के एड धड़ल्ले से किया करते थे - "हम रेड एंड वाइट पीने वालों की बात ही कुछ और है."

तंबाकू ब्रांड 'बाबा' के माउथ फ्रेशनर वाले एड में अक्षय. रेड एंड वाइट सिगरेट पीने को बढ़ावा देते अक्षय.
Also Read: गोविंदा अपनी आने वाली फिल्म में इस बड़े भारतीय कारोबारी का रोल करेंगे!
बाहुबली-2 के बाद राइटर विजयेंद्र प्रसाद ने अब ये फिल्म लिखी है जो हर कोई देखेगा!
‘कृष’ 4 और 5 को बनाने को लेकर राकेश रोशन ने जो सोच लगाई है वो रिकॉर्ड तोड़ सकती है!
सत्यजीत राय के 32 किस्से : इनकी फ़िल्में नहीं देखी मतलब चांद और सूरज नहीं देखे
कैसे अनुपम खेर ने डायरेक्टर को धोखेबाज़, झूठा बोलकर अपने करियर की बेस्ट फिल्म हासिल की?
शाहरुख खान की इस टी-शर्ट की कीमत जानकर चक्कर खा जाओगे
बाहुबली-2 का ये कॉमिक एक्टर विदेश में इतना फेमस हो गया है कि साउथ में कॉमेडियन जलेंगे!
जिस फिल्म के लिए पापा सैफ अली खान खुश हुए, उसी ने बेटी सारा को हाईकोर्ट पहुंचा दिया!























