The Lallantop

जब विरोध कर रही भीड़ से शाहरुख ने कहा - "अगर हनी सिंह परफॉर्म नहीं करेगा, तो मैं भी नहीं करूंगा"

हनी सिंह कई मौकों पर कह चुके हैं कि शाहरुख ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया है.

Advertisement
post-main-image
हनी सिंह ने हाल ही में बताया था कि शाहरुख को 'लुंगी डांस' गाना भी पसंद नहीं आया था.

Yo Yo Honey Singh का नया गाना रिलीज़ हुआ है. वो राइट-लेफ्ट एंड सेंटर उसे प्रमोट कर रहे हैं. उसी सिलसिले में लगातार इंटरव्यूज़ दे रहे हैं. हालिया इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख खान पर बात की. बताया कि एक बार शो के दौरान लोग हनी सिंह का विरोध कर रहे थे. तब शाहरुख उनके बचाव में उतरे. कहा कि अगर हनी सिंह परफॉर्म नहीं करेंगे तो ये शो ही नहीं होगा. हनी कई मौकों पर पहले भी बता चुके हैं कि शाहरुख ने हमेशा उन्हें सपोर्ट ही किया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

से बात करते हुए हनी सिंह ने पूरा किस्सा बताया,

साल 2013 में मैं शाहरुख भाई के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर पर गया था. मेरी अपनी कम्यूनिटी ने, पंजाबी कम्यूनिटी ने वहां प्रोटेस्ट किया. कुछ लोगों ने प्रोटेस्ट किया कि ये पंजाबी कल्चर का नाम खराब कर रहा है और उसे गलत पोर्ट्रे कर रहा है. और ये यहां नहीं आएगा. शाहरुख भाई ने बोला कि ये नहीं आएगा, तो ये टूर नहीं होगा. आखिरकार वो टूर हुआ. मुझे बोला कि तू इसे दिल पर मत ले. 500 लोग प्रोटेस्ट कर रहे थे लेकिन 15,000 लोग तो पागल हो रहे थे तेरे लिए. 

Advertisement

हनी सिंह ने बताया कि उसी रात उन्होंने अपने कमरे में वोदका की चार बोतल खत्म कर डालीं. इसके बाद उन्होंने ‘चार बोतल वोडका’ गाना बनाया. उन्होंने बताया कि एक रात में गाना बनाने के बाद उन्होंने अगली सुबह शाहरुख को सुनाया. कहा कि भाई रात को मैंने गाना बनाया. एक बार सुनो. शाहरुख ने सुना और उनका पहला रिएक्शन था कि क्या बकवास गाना है. ये गाना चलेगा नहीं. हालांकि शाहरुख की बात गलत निकली. 2014 में आई ‘रागिनी MMS रिटर्न्स’ में ये गाना इस्तेमाल किया गया और बड़ा हिट हुआ. 

हनी सिंह ने कुछ दिन पहले ‘लुंगी डांस’ गाने से भी जुड़ा अनुभव साझा किया था. कि कैसे शाहरुख को पहली बार सुनने पर वो गाना पसंद नहीं आया था. शाहरुख चाहते थे कि हनी सिंह ‘अंग्रेज़ी बीट’ जैसा गाना बनाएं. हनी सिंह ने ‘लुंगी डांस’ बनाया. शाहरुख इस गाने के फेवर में नहीं थे. मगर हनी सिंह को पूरा यकीन था कि ये गाना चलेगा. उन्होंने शाहरुख से कहा कि अगर आपको गाना पसंद नहीं आया तो मैं इसे अलग से रिलीज़ कर दूंगा. हनी सिंह अपने गाने को लेकर कॉन्फिडेंट थे. गाना रिलीज़ हुआ और चार्टबस्टर बना. 

वीडियो: हनी सिंह ने 'बेशर्म रंग' विवाद पर बात करते हुए ए आर रहमान के गाने का ज़िक्र किया

Advertisement

Advertisement