The Lallantop

शाहरुख ने मेरी बुजुर्ग मां को देखा और उनके लिए कुर्सी लेकर आए - चेतन भगत

Chetan Bhagat से पूछा गया था कि उनके पसंदीदा एक्टर कौन हैं. उन्होंने जवाब में Shah Rukh Khan का नाम लिया और दो किस्से भी सुनाए.

Advertisement
post-main-image
चेतन ने बताया कि उन्होंने कभी भी शाहरुख के साथ काम नहीं किया.

India Today ने हाल ही में Bengaluru में Mind Rocks ऑर्गनाइज़ किया था. पॉलिटिक्स, सिनेमा, साहित्य सभी क्षेत्रों से जुड़े मेहमान वहां शरीक हुए. Chetan Bhagat का भी एक सेशन था. वहां उन्होंने फिल्मों और एक्टर्स पर बात की. Shah Rukh Khan से जुड़ा किस्सा सुनाया. साथ ही बताया कि वो उनके फेवरेट एक्टर क्यों हैं.    

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राजदीप सरदेसाई ने चेतन से पूछा कि इन में से आप किस एक्टर का काम पसंद करते हैं. ऑप्शन थे – अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रजनीकांत या कमल हासन. चेतन ने जवाब दिया,

मेरा झुकाव शाहरुख की तरफ ज़्यादा है क्योंकि मैंने इन चारों में से सबसे ज़्यादा बातचीत शाहरुख से की है. ये सभी अच्छे एक्टर्स हैं लेकिन इंसान होने के नाते शाहरुख बहुत अच्छे हैं. मैं इस बात के दो उदाहरण देता हूं. मैंने उनके साथ कोई फिल्म नहीं बनाई लेकिन एक बार किसी काम से मैं उनके घर गया था. मैं उन एक्टर्स के घर भी गया जिनके साथ मैंने फिल्में की हैं, शाहरुख इकलौते एक्टर थे जो मुझे बाहर मेरी गाड़ी तक छोड़ने आए. उनमें ऐसे संस्कार हैं. मुझे याद है कि एक बार ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग चल रही थी. तब मैं नया था, पॉपुलर नहीं था. मेरी सिर्फ एक किताब छपी थी. मेरी मां वहां आई हुई थीं. वो शूटिंग देखना चाहती थीं. मैं उन्हें अपने साथ ले गया. वो वहीं खड़ी रहीं. शॉट खत्म हुआ. उसके बाद शाहरुख ने देखा कि मेरी मां बुजुर्ग हैं. वो गए और जाकर मेरी मां के लिए कुर्सी लेकर आए. ऐसे इंसान को कोई पसंद क्यों नहीं करेगा.      

Advertisement

बाकी शाहरुख की बात करें तो वो फिलहाल ‘किंग’ पर काम कर रहे हैं. ये उनकी बड़े स्केल की एक्शन फिल्म है. सुजॉय घोष इसे डायरेक्ट करेंगे. सुहाना फिल्म में पैरेलल लीड प्ले करेंगी. पहले कहा जा रहा था कि सुहाना फिल्म को लीड करेंगी. लेकिन बाद में कहानी में बदलाव किए गए. शाहरुख फिल्म में एक गैंगस्टर का रोल करेंगे और सुहाना उनकी शागिर्द बनेंगी. अभिषेक बच्चन फिल्म के मेन विलन होंगे. शाहरुख को ‘पठान’ में डायरेक्ट कर चुके सिद्धार्थ आनंद ने ‘किंग’ के एक्शन की ज़िम्मेदारी संभाली है.

‘किंग’ की शूटिंग जनवरी 2025 से मुंबई में शुरू होने वाली है. इसे इंटरनेशनल लोकेशन्स पर भी शूट किया जाएगा. मेकर्स का प्लान है कि ईद 2026 पर फिल्म को रिलीज़ किया जाए. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है.             
 

वीडियो: IIFA 2024 इवेंट में पहुंचे शाहरुख खान, करण जौहर को क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement