The Lallantop

बॉबी देओल अपने परिवार के साथ बनाना चाहते थे 'राणा नायडू'!

बॉबी देओल ने कहा था कि उन्हें 'राणा नायडू' पसंद नहीं आया. अब मेकर्स ने उसके पीछे की कहानी बताई है.

Advertisement
post-main-image
बॉबी देओल अपने भाइयों के साथ खुद भी इसमें काम करना चाहते थे.

Rana Daggubati और Venkatesh Daggubati स्टारर Rana Naidu का दूसरा सीजन रिलीज होने को है. Karan Anshuman के डायरेक्शन में बने इस शो में Abhishek Banerjee, Arjun Rampal, Kirti Kharbanda और Surveen Chawla ने भी काम किया है. 2023 में जब इसका पहला सीजन रिलीज हुआ था, तब Bobby Deol ने इस पर अपनी नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा कि उन्हें Netflix की ये सीरीज पसंद नहीं आई थी. इस स्टेटमेंट पर अब 'राणा नायडू' की टीम ने रिएक्ट किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लल्लनटॉप सिनेमा से हुई एक्सक्लूज़िव बातचीत में उनसे बॉबी के इस बयान के बारे में पूछा गया. इस पर अभिषेक ने कहा कि उनकी बॉबी से कई बार मुलाकात हुई है. मगर उन्होंने कभी ये नहीं बताया कि उन्हें ये सीरीज पसंद नहीं आई. खुद करण भी इस स्टेटमेंट से काफी कन्फ्यूज़ दिखे. हालांकि जब उन्हें ये बताया गया कि बॉबी इस सीरीज में काम करना चाहते थे, तो करण ने जवाब दिया,

"मेरे ख्याल से वो इसका पंजाबी वर्जन बनाना चाहते थे. हालांकि वो एक अलग शो होता. उन्होंने मुझे खुद बताया था. मेरे ख्याल से उन्होंने अपना ओपिनियन बदल लिया है. इसलिए उनसे दोबारा सवाल करना चाहिए."

Advertisement

करण ने आगे कहा,

"वो (बॉबी) इस सीरीज को थोड़ा पंजाबी टच देना चाहते थे और उनके भाई वगैरह भी हैं. इसलिए उन्होंने ऐसा महसूस किया क्योंकि वो इससे पर्सनली कनेक्टेड फील कर रहे थे. मैं उनसे कुछेक बार मिला और उनका ओपिनियन बदलवा लिया."

बॉबी ने साल 2023 में iDiva से बात करते हुए ये बयान दिया था. दरअसल 'राणा नायडू' अमेरिकन टीवी शो 'रे डोनोवन' का इंडियन अडैप्टेशन है. बॉबी को ये ओरिजिनल सीरीज बहुत पसंद थी. मगर जब इसका रीमेक बना और उन्हें इसमें कास्ट नहीं किया गया, तो वो नाराज हो गए. हालांकि वो इस बात से ज्यादा नाराज थे कि मेकर्स ने शो की कहानी और किरदारों को ठीक तरह से प्रेजेंट नहीं किया. इसलिए उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये बयान दिया था कि उन्हें ये सीरीज पसंद नहीं आई थी. 

Advertisement

वीडियो: आर्यन खान की वेब सीरीज़ Bads of Bollywood में दिखेगा बॉबी देओल का अलग अवतार

Advertisement