Neeta Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) लॉन्च हो गया. मगर वहां जो कुछ हुआ, वो सोशल मीडिया को धीरे-धीरे पता चल रहा है. इन दिनों सोशल मीडिया पर इस इवेंट का एक वीडियो चल रहा है. इसमें VJ और होस्ट Anusha Dandekar सब गेस्ट लोग से बात कर रही थीं. फिर वहां Suhana के साथ Gauri Khan पहुंची. झप्पियां वगैरह हुईं. इसके बाद अनुषा ने सुहाना और गौरी से बात करने की कोशिश की. मगर गौरी ने अनुषा के साथ बात करने से मना कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर अनुषा को ट्रोल किया जा रहा है कि वो गौरी और सुहाना को इंटरव्यू देने के लिए फोर्स कर रही थीं.
NMACC इवेंट में गौरी और सुहाना खान ने इंटरव्यू देने से मना किया, VJ अनुषा को लोगों ने ट्रोल कर दिया
NMACC इवेंट की होस्ट रहीं VJ अनुषा ने इस मसले पर हुई ट्रोलिंग का जवाब दिया है. साथ में गौरी और सुहाना के इंटरव्यू न देने की वजह भी बता दी है.


अनुषा ने अब इस ट्रोलिंग का जवाब दिया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया. इसमें उन्होंने गौरी और सुहाना का नाम लिए बिना लिखा-
''ये जो आप लोग लगातार कॉन्ट्रोवर्सी करने की कोशिश करते हैं, वो सिर्फ इसलिए कि आपको हेटर बनना है. क्योंकि आप जिनके सॉ कॉल्ड फैंस हैं, वो लोग इस इवेंट में नहीं आए थे. आप लोग कोशिश कर रहे हैं कि इस पूरी घटना में मैं बुरी दिखूं. मगर सॉरी, मैं आपके इस प्लान का हिस्सा नहीं बन सकती.
कुछ लोग इंटरव्यू देना पसंद नहीं करते हैं. उन्होंने पहले भी इंटरव्यू नहीं दिया, जो कि बिल्कुल ठीक है. और किसी को इंटरव्यू देने से पहले अपनी फिल्म की रिलीज़ होने का इंतज़ार करना होता है. कहानी खत्म. मुझे लगता है कि मैंने अपना काम अच्छे से किया. क्योंकि मैं जो काम करती हूं, वो मुझे अच्छे से आता है. अगर आप लोगों को इतनी दिक्कत है, जो आपको किसी ने मेरा काम करने से नहीं रोका है. मैं आप लोगों की खुशी चाहती हूं, ताकि आप बुली बनना बंद कर दें''.

यहां एक तरह से अनुषा ने साफ कर दिया कि गौरी और सुहाना ने उन्हें इंटरव्यू क्यों नहीं दिया. जब आप वो वीडियो देखेंगे, तो उसमें साफ दिख रहा है कि गौरी कह रही हैं- ''अभी नहीं. बाद में.''
गौरी लंबे समय से फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं. मगर उन्हें सेलेब्रिटी चैट शोज़ के अलावा कहीं इंटरव्यू देते नहीं देखा गया. सुहाना को उन्होंने इसलिए रोका क्योंकि उनकी पहली फिल्म रिलीज़ होने वाली है. वो ज़ोया अख्तर की 'आर्चीज़' में काम कर रही हैं. इसलिए शायद सुहाना के पैरेंट्स नहीं चाहते कि वो रिलीज़ से पहले मीडिया से बात करें. या ये पाबंदी प्रोडक्शन कंपनी की तरफ से भी हो सकती है. क्योंकि सुहाना ने भी ऐसे किसी पब्लिक प्लैटफॉर्म पर पहले इंटरव्यू नहीं दिया है. ऐसे में प्रोडक्शन कंपनी चाहती हो सकती है कि सुहाना अपना पहला इंटरव्यू, उनकी फिल्म को लेकर ही दें. क्योंकि अल्टीमेटली वो शाहरुख खान की बेटी हैं. वो इंटरव्यू बहुत ख़ास ज़रूर रहेगा, सुहाना खान को जानने के लिहाज़ से. और उसी आधार पर जनता उनके बारे में अपनी राय कायम कर पाएगी.
अनुषा का काम उस इवेंट में आए गेस्ट लोगों से बात करने का था. उन्होंने गौरी और सुहाना से भी बात करने की कोशिश की. मगर गौरी ने बात करने से मना कर दिया. कहानी यहीं खत्म हो जाती है. मगर फिर इंटरनेट पर बैठी ट्रोल आर्मी क्या करेगी!
वीडियो: सलमान खान पहली बार पब्लिक प्लैटफॉर्म पर शाहरुख खान की फैमिली आर्यन, सुहाना और गौरी के साथ दिखे






















