करीब ढाई मिनट के इस ट्रेलर में डॉक्टर ऑक्टोपस, ग्रीन गोब्लिन और द लिज़र्ड भी दिखाई दे रहे हैं. टॉम हॉलैंड की ये फिल्म इंडिया में 17 दिसंबर को रिलीज़ होगी. 2. नुसरत भरुचा की फिल्म 'छोरी' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया नुसरत भरूचा की फिल्म 'छोरी' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया. मूवी मराठी फिल्म 'लपाछपी' का हिंदी रीमेक है. एक मिनट 56 सेकेंड के इस ट्रेलर में नुसरत का किरदार साक्षी, खुद को और अपने होने वाले बच्चे को किसी बुरे साये से बचाने की कोशिश करती हैं.
विशाल फुरिया के डायरेक्शन में बनी ये हॉरर फिल्म 26 नवंबर को अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की जाएगी. 3. टॉप 10 टाइटल्स के लिए नेटफ्लिक्स ने लॉन्च की वेबसाइट नेटफ्लिक्स ने अपनी एक नई वेबसाइट लॉन्च की है. जिसमें हर हफ्ते नेटफ्लिक्स के टॉप 10 शोज़ और फिल्मों के अपडेट देखने को मिलेंगे. इन टॉप 10 शोज़ को उनके व्यूज़ के हिसाब से बांटा जाएगा. इस लिस्ट को अलग-अलग कैटेगरीज़ में बांटा गया है. जिसमें फिल्म्स, टीवी शोज़, और वेब सीरीज़ को रखा जाएगा. ये लिस्ट हर मंगलवार को अपडेट की जाएगी. 4. यश राज फिल्म्स की पहली सीरीज़ का डायरेक्शन करेंगे गोपी पुथरन? बीत दिनों खबर आई कि यशराज बैनर्स जल्द ही डिजिटल स्पेस में उतरने जा रहा है. वैराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक यश राज बैनर्स ने अमेज़ॉन प्राइम वीडियो के साथ मिलकर एक इन्वेस्टिगेटिव सीरीज़ बनाने की तैयारी कर रहा है. जिसके डायरेक्टर गोपी पुथरन हो सकते हैं. जिन्होंने साल 2019 में आई 'मर्दानी 2' का डायरेक्शन किया और साल 2014 में आई 'मर्दानी' की स्क्रिप्ट लिखी. वैसे अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है. सबकुछ ठीक रहा तो भोपाल में इसकी शूटिंग शुरू की जा सकती है. 5. करण जौहर की फिल्म में दिखेंगे विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी एक्टर विक्की कौशल और 'बुलबुल' फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी जल्द ही करण जौहर की फिल्म में नज़र आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी. जिसे डायरेक्ट करेंगे आनंद तिवारी और जिसकी शूटिंग अगले साल फरवरी से शुरू हो सकती है. फिल्म के प्लॉट को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं आया है. 6. फिर से पोस्टपोन होगी आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा'? आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज़ डेट एक बार फिर टाल दी गई है. पहले इसे 11 फरवरी 2022 को रिलीज़ किया जाना था. मगर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अब इसे अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा. वैसे अभी तक ऑफिशियली इस पर कोई कंफर्मेशन नहीं आई है. ये फिल्म हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक होगी. 7. रिएलिटी शो जज करेंगे मिथुन चक्रवर्ती-करण जौहर करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही एक टैलेंट रिएलिटी शो में बतौर जज नज़र आएंगे. कलर्स पर आने वाले शो 'हुनरबाज़' में दोनों स्टार्स जज की कुर्सी संभालेंगे. इस शो में सिंगर, म्यूज़िशियन, डांसर, मजिशियन, स्टंट मैन, कॉमेडियन्स कोई भी हिस्सा ले सकता है. शो के लिए ऑडिशंस शुरू हो चुके हैं. इसे जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा. 8. अमेरिका में सुनाई कविता को लेकर हुए बवाल पर वीर दास का जवाब कॉमेडियन वीर दास इन दिनों चर्चा में हैं. वजह है उनका अमेरिका में किया एक लाइव शो. जिसमें सुनाई गई उनकी एक कविता को लोग भारत विरोधी बता रहे हैं. इस कविता का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसी के चलते वीर दास पर मुंबई में FIR भी दर्ज करवाई गई है. कंगना रनौत भी वीर पर भड़क गईं. उन्होंने भी कॉमेडियन पर सख्त एक्शन लिए जाने की मांग कर दी. इन सभी विवादों के बाद वीर दास ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने ट्विटर पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है. जिसमें लिखा कि उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं था. बल्कि वो अपनी कविता से ये याद दिला रहे थे कि तमाम मुद्दों के बाद भी हमारा देश महान है.
वीर ने लिखा, ''मेरा वीडियो ये बताता है कि हमें अपनी महानता को नहीं भूलना चाहिए. हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि क्या चीज़ हमें महान बनाती है. हमारा देश अपने आप में बेहद खूबसूरत है. मेरे वीडियो का बस यही मतलब था कि हमें अपने देश पर गर्व होना चाहिए. प्लीज़ किसी भी एडिटेड वीडियो को देखकर मूर्ख मत बनिए. लोग भारत के लिए सम्मान से ताली बजाते हैं, नफरत से नहीं. मुझे मेरे देश पर गर्व है और मैं इसी गौरव को दुनिया भर में ले जाता हूं.''
वीर ने अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में अपना ये शो किया था. शो का वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है.
तो ये थी आज की बड़ी खबरें. अगर आप चाहें तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसे रोज़ाना शाम 06 बजे रिलीज़ किया जाता है.










