The Lallantop

इंडिया के बाद 'छावा' ने अमेरिका में भी गदर मचा दिया!

Vicky Kaushal और Akshaye Khanna की Chhaava इंडिया में तगड़ी कमाई कर रही है. फिल्म ने मंडे टेस्ट में 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया.

Advertisement
post-main-image
'छावा' को विकी कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है.

Vicky Kaushal के करियर में Chhaava वो करने वाली है, जो अब तक उनकी कोई फिल्म नहीं कर सकी. ‘छावा’ ने उन्हें करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी. जिस गति से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल रही है, उसे देखकर लग रहा है कि ये विकी के करियर की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनने वाली है, और ऐसा जल्द ही होने वाला है. ‘छावा’ पहले चार दिनों में ही 145 करोड़ रुपये कमा चुकी है. ये सिर्फ इंडिया का आंकड़ा है. ऐसा नहीं है कि फिल्म सिर्फ इंडिया ही ही जमकर पैसा पीट रही है. फिल्म नॉर्थ अमेरिका में भी अच्छी कमाई कर रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ‘छावा’ ने पहले वीकेंड पर नॉर्थ अमेरिका में 1.7 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है. भारतीय रुपये में ये करीब 15 करोड़ रुपये होता है. फिल्म के नॉर्थ अमेरिका में वीकेंड कलेक्शन का आंकड़ा आप नीचे देख सकते हैं:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

14 फरवरी - $441,000 (3.8 करोड़ रुपये)
15 फरवरी - $629,000 (5.4 करोड़ रुपये)
16 फरवरी - $659,000 (5.7 करोड़ रुपये)

टोटल - $1,729,000 (15.03 करोड़ रुपये)

Advertisement

बाकी फिल्म ने अब तक इंडिया में जो कमाई की है, उसका आंकड़ा भी आप नीचे देख सकते हैं:

14 फरवरी - 33.10 करोड़ रुपये  
15 फरवरी - 39.30 करोड़ रुपये 
16 फरवरी - 49.03 करोड़ रुपये  
17 फरवरी - 24.10 करोड़ रुपये

टोटल -       145.53 करोड़ रुपये

Advertisement

‘छावा’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है. हाल ही में खबर आई थी कि विकी कौशल की फिल्म ने मूवी मैक्स चेन पर Allu Arjun की Pushpa 2 को पछाड़ दिया. ‘छावा’ ने पहले रविवार को इस चेन से 2.04 करोड़ रुपये कमाई की. वहीं ‘पुष्पा 2’ के हिन्दी वर्ज़न ने अपने पहले रविवार को यहां से 2.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ‘पुष्पा 2’ नॉर्थ में बहुत बड़ी हिट हुई थी. एक पॉइंट के बाद फिल्म तेलुगु बेल्ट की तुलना में हिन्दी बेल्ट से ज़्यादा कमाई करने लगी थी. एक डब्ड फिल्म होने के बावजूद ये अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिन्दी फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई.  

रिलीज़ के वक्त महाराष्ट्र में ‘छावा’ को लेकर हाइप बनी हुई थी. लेकिन वीकेंड तक नॉर्थ इंडिया के बाकी हिस्सों में भी फिल्म का बज़ बनने लगा. वही हाइप बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी ट्रांसलेट हुआ है. ‘छावा’ जिस तरह से परफॉर्म कर रही है, उसे देखकर लग रहा है कि ये अगले कुछ हफ्ते भी अच्छी कमाई करने वाली है. उसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि अगले कुछ हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है.   
 

वीडियो: विकी कौशल की आने वाली ये 4 फिल्में सिनेमाघरों में भौकाल मचाने वाली हैं

Advertisement