The Lallantop

डायरेक्टर ने बताया, CSK और धोनी की वजह से नहीं चली विजय की GOAT

Thalapathy Vijay की GOAT का क्लाइमैक्स MA Chidambaram Stadium में घटता है. Venkat Prabhu का मानना है कि शायद उनके इसी सीन की वजह से हिंदी और तेलुगु की जनता उन्हें ट्रोल करने लगी

Advertisement
post-main-image
थलपति विजय की GOAT ने छह दिनों में वर्ल्ड वाइड 318 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

Thalapathy Vijay की फिल्म GOAT यानी  The Greatest of All Time तमिल भाषा में तूफान मचा रही है. इसे वहां ना सिर्फ तारीफ मिल रही है बल्कि लोग भर-भर कर इसे देखने भी जा रहे हैं. तभी तो छह दिनों में इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 162 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. जिसमें से सबसे ज़्यादा करीब 143.6 करोड़ रुपए इसके तमिल वर्जन से आए हैं. मगर इसका हिंदी और तेलुगु वर्जन कुछ कमाल नहीं कर रहा है. क्यों? इसका जवाब डायरेक्टर Venkat Prabhu ने दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विजय की GOAT पहले दिन उनकी लास्ट रिलीज़ फिल्म Leo जितनी कमाई तो नहीं कर सकी मगर फिर भी इसे साल 2024 की अभी तक की सबसे बड़ी तमिल फिल्म होने का खिताब मिल चुका है. इसने छह दिनों में वर्ल्ड वाइड 318 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. मगर विजय का ये जादू हिंदी पट्टी पर नहीं चला. इस बारे में वेंकेट प्रभु ने अपने ट्विटर स्पेस पर बात की. उन्होंने कहा कि आईपीएल में उनकी पसंदीदा टीम ही इस फिल्म के ना चलने का कारण बनी. इसी वजह से ये फिल्म नॉन-तमिलियन ऑडियंस के साथ कनेक्ट नहीं कर पाई.

वेंकेट ने कहा,

Advertisement

''इसी वजह से मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेन्जर्स बैंगलुरू के फैन्स ने मुझे ट्रोल किया. हम सभी चेन्नई सुपरकिंग्स के फैन्स हैं. ये हमारे खून में है और हम इससे इंकार नहीं कर सकते. हो सकता है इस फिल्म में जो CSK का कनेक्शन है. इस वजह से तेलुगु और हिंदी ऑडियंस फिल्म से कनेक्ट नहीं कर पाए. मुझे नहीं लगता कि उन लोगों ने उस मोमेंट को इतना इंजॉय किया होगा जितना हम लोगों ने किया.''

दरअसल, GOAT का क्लाइमैक्स MA Chidambaram Stadium में घटता है. वेंकेट ने इस लास्ट सीन में चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी की तुलना थलपति विजय से की है. उन्होंने ये दिखाने की कोशिश की है कि धोनी अपनी फील्ड (क्रिकेट) के GOAT हैं और विजय अपनी फील्ड के. वेकेंट का मानना है कि शायद उनके इसी सीन की वजह से हिंदी और तेलुगु की जनता उन्हें ट्रोल करने लगी और फिल्म के खिलाफ हो गई. क्योंकि GOAT एक तमिल फिल्म है.

हालांकि किसी भी फिल्म को पसंद या ना पसंद करने के पीछे सिर्फ उसका कॉन्टेंट होता है. अगर लोगों को फिल्म की कहानी पसंद आती है तो फिल्म किसी भी भाषा में हो उसे लोग हचक के देखते हैं. आज के सिनेमा की खास बात तो यही है कि आज के वक्त में सिर्फ स्टोरी मायने रखती है, भाषा नहीं. ख़ैर, हमने GOAT का रिव्यू किया है. जिसे आप हमारी वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं. 

Advertisement

वीडियो: दी सिनेमा शो: थलपति विजय की GOAT देखकर ट्विटर पर लोगों ने क्या कहा?

Advertisement