The Lallantop

ये वीडियो देखकर कोई राजस्थान जाएगा, तो क्या ये चीजें वहां देख पाएगा?

राजस्थान टूरिज्म का नया वीडियो आया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने फेसबुक पेज पर राजस्थान टूरिज्म का नया वीडियो रिलीज किया है. ये नया वाला वीडियो कुछ सच्चा लग रहा है और राजस्थान के रंग भी समेटे हुए है.
राजस्थान टूरिज्म ने पिछले दिनों अपना लोगो चेंज किया था. और टैगलाइन भी बदल कर जाने क्या दिख जाए कर दी थी. ये लाइन पधारो म्हारे देश जितनी टची नहीं है. ऐसे देखा जाए तो लोगो बहुत ही बेहतरीन है. पर वो भी रंग-रंगीले प्रदेश राजस्थान पर जाने क्यों मिसफिट सा दिखता है.
इस बार वाले राजस्थान टूरिज्म के वीडियो का नाम है, म्यूजिकस्थान राजस्थान. राजस्थान का नाम लेते ही रंगीन कपड़ों में गाते-बजाते लोक-कलाकार और रेतीले धोरों पर कमर बलखाती कालबेलिया डांसरों की तस्वीर जेहन में उभरती है. यहां के लोक वाद्य अलगोजा, खड़ताल, कमायचा, मोरचंग खूब फेमस हैं.
Sequence 07.Still002
अलगोजा वादक तगाराम

वीडियो शुरू होता है एक विदेशी टूरिस्ट के बस से उतरने के साथ. उसके बाद वो एक लोकल गाड़ी में बैठ जाता है. और फिर दिखने लगते हैं उसकी जर्नी के दौरान दिखे राजस्थान के रंग. कालबेलिया, घर, बाजार और लोक कलाकार.
Sequence 07.Still003
मामे खान

इस वीडियो में राजस्थान के लोक कलाकारों को भी दिखाया गया है. मशहूर लोक कलाकार अनवर खान और मामे खान, अलगोजे की धुनों से कानों में रस घोलने वाले तगाराम इस वीडियो में दिखाई देते है. पर सरकार इन लोक कलाकारों में जाने क्यों दिलचस्पी नहीं दिखाती है. जो तस्वीर इस वीडियो में है, वो अगर असल में टूरिस्ट सीजन में पर्यटक स्थलों पर दिखाई दे, तो कितना खूबसूरत नजारा होगा. सरकार पर्यटक स्थलों के किनारे लोक कलाकारों को बिठा दे, तो सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा और लोक कलाकारों को रोजगार भी मिल जाएगा.
Sumer 1
एक और सीन है इस वीडियो में, किले के अंदर घूमते टूरिस्ट को सुंदर आंखों वाली एक लड़की दिखती है. सच में यहां पर जोगी और कालबेलिया जनजातियों की लड़कियां बहुत ही खूबसूरत होती हैं. सांवली सी. नीली आंखों वाली. एक बार आंखों में झांक लें, तो ऐसा लगता है जैसे कामण कर दिया हो. मोहित हो जाओगे.
सरकार ने बहुत ही खूबसूरत वीडियो बनवाया है. वो चीज़ें दिखाई हैं, जिन्हे देखकर आदमी खिंचा चला आए. पर यहां आकर ऐसा ना हो कि उसे जाने क्या दिख जाए. ऐसे नजारे ना दिख जाएं कि उसे निराश होना पड़े. इस वीडियो में एक सीन नजर नहीं आता. वो है टूरिस्ट्स के उतरते ही उसको अपनी होटल में ले जाने के लिए घेर कर खड़े लपके. बाजार में छीना-झपटी करते दुकानदार. जाहिर है कि कोई भी अपने बुरे पक्ष की तस्वीर नहीं ही दिखाना चाहेगा. ये वाली तस्वीर वीडियो में तो छिप जाएगी. पर यहां आने वाले लोगों के जेहन से कैसे निकाल पाएंगे? सरकार ने अलग से टूरिज्म पुलिस भी बना रखी है. जरूरत है तो थोड़ा सा सख्त होने कि ताकि टूरिस्ट यहां से वही तस्वीर जेहन में लेकर लौटे जो हम दिखाना चाहते हैं. उम्मीद है कि सरकार ने इस वीडियो में जो खूबसूरती दिखाई है उसे बचाए रखने की भी कोशिश करेगी.
https://www.youtube.com/watch?v=g0PtwWFXbD0

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement