The Lallantop

गोलीबारी के बाद टाइगर श्रॉफ के घाव का पहला वीडियो आया, देखकर दिल दहल जाएगा

गन-पाउडर के कारण टाइगर श्रॉफ के पूरे हाथ पर कई छोटे-छोटे घाव बन गए हैं.

Advertisement
post-main-image
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले रणबीर कपूर के घर की रेकी भी की गई थी.

18 अक्टूबर की शाम दो लोगों ने Tiger Shroff पर जानलेवा हमला किया था. फायरिंग में उनके ड्राइवर और एक अन्य शख्स को गोली लगी मगर टाइगर बाल-बाल बचे. कुछ घंटों बाद इंटरनेट पर टाइगर की तस्वीरें वायरल हुईं, जहां उनके हाथ और छाती पर पट्टियां थीं. एकाध दिन बाद ऐसे फोटोज़ भी सामने आए, जहां कोई पट्टी नहीं थी. ऐसे में लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जो इस घटना का पूरा सच बता देगा.

Advertisement

वायरल हुआ ये वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ की टीम ने साझा किया है. इसमें टाइगर की बांह पर गनपाउडर के कारण कई छोटे-छोटे घाव दिखाई दे रहे. उनके हाथ पर कई जगह लाल निशान भी नज़र आ रहे हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया- "God Is Kind."  

Advertisement

वैसे, गोलियों से छिटके ये गन-पाउडर भी कम खतरनाक नहीं होते. जब फायरिंग होती है तो कारतूस के भीतर मौजूद बारूद से तेजी गैस बनती है. इस गैस के दबाव से गोली या छर्रे बंदूक की नली से बाहर निकलते हैं. इस दौरान बारूद के कुछ बारीक टुकड़े, धुआं और गन-पाउडर वगैरह भी मुहाने से बाहर आ जाते हैं. गन-पाउडर स्किन, आंख और सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर इंसान को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए इनके रेंज में आने से कई बार लोगों को शरीर पर जलन, आंखों में परेशानी, खांसी और सांस न ले पाने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं.

tiger
एकनाथ शिंदे के साथ टाइगर श्रॉफ.

टाइगर पर हमलावरों ने सात राउंड फायरिंग की थी. उनमें से पांच उनकी कार को लगी. लेकिन इसके बाद भी टाइगर ने होश नहीं खोया. उन्होंने सूझ-बूझ से काम लेते हुए खुद कार की स्टियरिंग संभाली और वहां से बच निकले. इस हमले में उन्हें कोई गोली तो नहीं लगी. लेकिन गन-पाउडर से वो घायल जरूर हुए. यही कारण है कि हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद वो दो दिन तक पट्टियों में थे.

टाइगर पर इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. रिपोर्ट है कि वो उनके ओरिजिनल टार्गेट नहीं थे. असल में हमलावर सलमान खान को निशाना बनाना चाहते थे. लेकिन उन तक न पहुंच पाने के कारण उन्होंने टाइगर पर हमला किया, जो तुलनात्मक रूप से आसान टार्गेट हैं. असल में टाइगर, संडे को बांद्रा में फुटबॉल खेलने जाते हैं. इस दौरान वो फैंस से भी मिलते हैं. इसलिए कम सिक्योरिटी होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया. खबर है कि इस हमले के बाद सलमान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे एक्टर्स की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है.

Advertisement

वीडियो: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, मुंबई पुलिस ने क्या बताया?

Advertisement