The Lallantop

'धुरंधर' की टॉप 5 पीक डिटेलिंग थ्योरिज़, जिन्हें पढ़कर आदित्य धर भी चकरा जाएंगे!

इस 'पीक डिटेलिंग' ट्रेंड की शुरुआत रणवीर सिंह के बंदूक पकड़ने के स्टाइल को देखकर हुई थी.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर से 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

Marvel Cinematic Universe को Avengers समेत अन्य फिल्मों में ईस्टर एग्स छोड़ने के लिए जाना जाता है. फिल्मी भाषा में ईस्टर एग, सीन में छिपे छोटे मैसेज, डिटेल या रेफरेंस को कहा जाता है. जैसे, गाड़ी के नंबर प्लेट का किसी खास कॉमिक बुक से संबंध होना. बैकग्राउंड की तस्वीर का किसी अन्य सुपरहीरो से कनेक्शन होना वगैरह वगैरह. मेकर्स इन डिटेल्स को जानबूझकर छोड़ते हैं ताकि लोग उन्हें तलाशकर फैन थ्योरिज़ गढ़ें. ऐसा ही कुछ Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar के केस में भी हुआ है. फ़र्क बस इतना है कि Peak Detailing की खोज में लोगों ने ऐसी थ्योरिज़ गढ़ीं, जिनके बारे में खुद Aditya Dhar ने भी सोचा नहीं होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों में ऐसे पोस्ट्स की बाढ़-सी आ गई है. लोग 'धुरंधर' के कई सीन्स रीशेयर कर उस पर ऊट-पटांग कहानियां गढ़ रहे हैं. फिर उसे आदित्य से जोड़कर 'पीक डिटेलिंग' या 'पीक राइटिंग' बता रहे हैं. शुरुआत बेहद गंभीर तरीके से हुई थी. मगर धीरे-धीरे ये मीमरूपी कॉमेडी में तब्दील हो गई. सवाल उठता है कि इस ट्रेंड की शुरुआत हुई कहां से? दरअसल, हाल ही में एक यूजर ने फिल्म से हम्ज़ा अली मज़ारी (रणवीर सिंह) और उज़ैर बलोच (दानिश पंडोर) की फ़ोटो शेयर की. दोनों के हाथ में बंदूकें थीं. फ़र्क बस इतना था कि उज़ैर की उंगलियां ट्रिगर पर थीं और हम्ज़ा की ट्रिगर के बाहर.  

आदित्य ने यूजर की उस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया था. साथ ही ऐसा फ़र्क रखने का कारण समझाया. उनके मुताबिक, हम्ज़ा को बतौर जासूस बंदूक चलाने की प्रॉपर ट्रेनिंग मिली है. इसलिए वो अपनी उंगलियां ट्रिगर से बाहर रखता है. ताकि अनजाने में उससे गोली न चल जाए. उज़ैर को ऐसी ट्रेनिंग नहीं मिली, जिस वजह से उसकी उंगली ट्रिगर पर है. उसके ऐसा करने से आसपास के लोगों पर जाने-अनजाने गोली चल जाने का खतरा बना रहता है.

Advertisement
aditya dhar
आदित्य धर की इंस्टाग्राम स्टोरी.

आदित्य ने फिल्म में ऐसी डिटेल का ध्यान रखा, इस बात ने लोगों को खुश कर दिया. साथ ही 'पीक राइटिंग' के नए ट्रेंड को भी जन्म दे दिया. एक यूजर ने लिखा,

"यदि आदित्य धर और यामी गौतम का एक बेटा होगा, तो वो उसका नाम 'धुरन' रखेंगे. ऐसा इसलिए ताकि वो उसे ‘धुरन धर’ कह सकें. पीक डिटेलिंग आदित्य धर साहब."

dhurandhar
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे यूजर ने उस सीन की तस्वीर साझा की, जब रणवीर का किरदार खाना खाते हुए रोने लगता है. फ़ोटो के साथ यूजर ने लिखा,

Advertisement

"धुरंधर के इस सीन में हम्ज़ा एक पाकिस्तानी डिश खा रहा है, जिसमें उसके मुताबिक, कम नमक है. मगर उसे पता है कि यदि उसने नमक मांगा तो उसकी असलियत सामने आ जाएगी. इसलिए वो रोता है और अपने नमकीन आंसू मिलाकर उसे खाने लायक बनाता है. पीक डिटेलिंग आदित्य धर."

aditya dhar
एक यूजर का कमेंट.

तीसरे ने 26/11 वाले सीन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,

"इस सीन में रणवीर अपनी दोनों आंखें खोलते हैं. ये इस बात का इशारा है कि फिल्म के दो पार्ट्स हैं. पीक राइटिंग आदित्य धर."

aditya dhar
एक यूजर का कमेंट.

चौथे ने हॉस्पिटल में हम्ज़ा और रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की पहली मुलाकात की फ़ोटो पर लिखा,

"हॉस्पिटल के इस सीन में जब रहमान डकैत हम्ज़ा से बात करता है, तो आप हम्ज़ा के सिर पर एक तिलक देख सकते हैं. ये छोटा डिटेल चुपके से हिंट दे जाता है कि वो भारत से है, पाकिस्तान से नहीं. पीक डिटेलिंग आदित्य धर."

aditya dhar
एक यूजर का कमेंट.

पांचवें ने हम्ज़ा और यलिना की शादी की फ़ोटो शेयर करते हुए अपनी थ्योरी दी. उसके मुताबिक,

"धुरंधर के इस सीन में जहां हम्ज़ा और यलिना शादी कर रहे हैं, हम्ज़ा अपनी आर्मी यूनिफ़ॉर्म नहीं पहनता. ऐसा इसलिए क्योंकि वो अंडरकवर है. पीक डिटेलिंग आदित्य धर."

aditya dhar
एक यूजर का कमेंट.

कुल मिलाकर, इंटरनेट इस तरह की रंग-बिरंगी फैन थ्योरिज़ से पट गया है. इन मीम्स का मतलब ये है कि जनता ‘धुरंधर’ को ओवररीड कर रही है. फिल्म बनाते वक्त मेकर्स ने जितना नहीं सोचा होगा, उससे ज़्यादा बारीकियां इन फैन्स ने खोल निकालीं हैं. इस चीज़ का माखौल बनाया जा रहा है. 

वीडियो: 'धुरंधर' की वजह से अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन वाली मूवी पोस्टपोन कर दी?

Advertisement