The Lallantop

"सबसे पहले मैं पाकिस्तान जाऊंगा", 'धुरंधर 2' में अजय सान्याल बने माधवन का बयान वायरल

आर माधवन के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान के लोगों में जितना प्यार है, उससे लीडर्स को सबक लेना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर' पाकिस्तान में हाइएस्ट पायरेटेड मूवी बन गई है.

Dhurandhar फ्रैंचाइज़ को पाकिस्तान समेत गल्फ देशों में बैन कर दिया गया. वजह है इसके सो कॉल्ड एंटी-पाकिस्तानी एलिमेंट्स. लेकिन भारत में इस फिल्म के पसंद किए जाने की मुख्य वजह यही रही. लोगों ने इसके कई डायलॉग्स और सीन्स को इंटरनेट पर वायरल किया. इसके एक्टर्स को भी पलकों पर बिठाया गया. मगर इस बीच इंटरनेट पर IIFA का एक सालों पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें R Madhavan और Arjun Rampal पाकिस्तान के लिए अपना प्यार ज़ाहिर करते नज़र आ रहे हैं. इत्तेफ़ाक से ये दोनों एक्टर्स ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइज़ का अभिन्न हिस्सा हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये वायरल वीडियो कबका है, इस पर ठोस ढंग से कुछ नहीं बताया जा सकता. मगर इसमें बॉलीवुड के कई एक्टर्स पाकिस्तान को लेकर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं. दरअसल, रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या IIFA अवॉर्ड्स को पाकिस्तान में भी होस्ट करना चाहिए? इस पर 'धुरंधर' में ISI एजेंट मेजर इक़बाल के रोल में नजर आए अर्जुन रामपाल कहते हैं,

"दिल तो यही चाहेगा कि पाकिस्तान में एक-न-एक बार तो IIFA जरूर जाए. पाकिस्तानी फैंस को मेरा सलाम. उन सबको बहुत सारा प्यार. और शुक्रिया, जो आपने हमें इतना सपोर्ट किया."

Advertisement

आर माधवन, जिन्होंने 'धुरंधर' में NSA चीफ अजय सान्याल का किरदार निभाया है, वो भी इस वीडियो में अपना पाकिस्तान प्रेम दिखाते नज़र आ रहे हैं. ये पूछे जाने पर कि क्या वो कभी पाकिस्तान जाएंगे, माधवन कहते हैं,

"मैं सबसे पहले जाऊंगा. मैं अपने पाकिस्तानी भाइयों और बहनों को ये कहना चाहूंगा कि ट्विटर और फेसबुक पर आपका प्यार मुझे हमेशा आता रहता है. मुझे बहुत खुशी है कि आप लोग हमारी फिल्में देखते और पसंद करते हैं. मैं बहुत ही अच्छा महसूस कर रहा हूं कि सरहद के उस पार से भी हम लोगों को इतना प्यार मिला. हमारे भाइयों और बहनों में जितना प्यार है, वो अगर हमारे लीडर्स देख लें तो इतनी प्रॉब्लम्स होंगी ही नहीं."

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. भले ही ये बातें सालों पहले कही गई हो मगर लोग इसे मौजूदा समय से जोड़कर देख रहे हैं. उनका कहना है कि जब शाहरुख खान को उनके पुराने बयानों पर लताड़ा जाता है, उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाए जाते हैं, तो फिर इन एक्टर्स से कोई सवाल क्यों नहीं करता? बता दें कि इस वीडियो में अर्जुन और माधवन के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, सोनू सूद, कबीर बेदी, अनुपम खेर, आशा भोंसले, गुलशन ग्रोवर, शिल्पा शेट्टी, फरदीन खान और सोनाक्षी सिन्हा जैसे एक्टर्स भी पाकिस्तान की तारीफ करते दिखलाई पड़ रहे हैं.

Advertisement

वीडियो: 'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद पाकिस्तानी नेता नबील गबोल कैसे फंस गए?

Advertisement