Salman Khan की Tiger 3 थिएटर्स में चल रही है. बहुत अच्छे नंबर्स की उम्मीद थी. ठीक-ठाक आ रहे हैं. इसकी वजह से YRF हेड Aditya Chopra ने Tiger Vs Pathaan को आगे खिसकाने का फैसला लिया है. आदित्य को लगता है कि TvsP की स्क्रिप्ट पर थोड़ा और काम होना चाहिए. क्योंकि ये Salman Khan और Shahrukh Khan के पैरलल लीड वाली फिल्म है. जनता को इस फिल्म से भारी एक्सपेक्टेशन रहेगी. इसलिए 'टाइगर 3' वाली गलतियां नहीं दोहराने की कोशिश है. बॉलीवुड हंगामा में सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया गया कि 'टाइगर वर्सज़ पठान' अब 2026 में रिलीज़ हो सकती है.
सलमान की 'टाइगर 3' की वजह से आगे खिसका दी गई 'टाइगर वर्सज़ पठान'?
कहा जा रहा है कि Salman Khan की Tiger 3 की वजह से Aditya Chopra, Tiger Vs Pathaan की स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए थोड़ा और समय लेना चाहते हैं.
.webp?width=360)

पहले खबरें थीं कि 'टाइगर वर्सज़ पठान' की शूटिंग मार्च 2024 में शुरू हो होगी. फिल्म को 2025 की आखिरी तिमाही में रिलीज़ करने की प्लानिंग थी. मगर आदित्य चोपड़ा ने सोचा कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर थोड़ा और काम किया जाए. ताकि जनता को बेहतर फिल्म देखने को मिले. सिद्धार्थ आनंद TvsP को डायरेक्ट करने वाले हैं. मगर अभी वो ऋतिक रौशन स्टारर 'फाइटर' में व्यस्त हैं. उस फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है. सिद्धार्थ जैसे ही उससे फारिग होंगे, वो भी TvsP की स्क्रिप्ट पर आदित्य चोपड़ा के साथ जुटेंगे. 'फाइटर' 25 जनवरी, 2023 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.
आदित्य चोपड़ा का पूरा फोकस TvsP पर लगा हुआ है. मगर 'टाइगर 3' की परफॉरमेंस ने उन्हें सचेत कर दिया है. टाइगर फ्रैंचाइज़ का सबसे सीनियर स्पाई है. आदित्य चोपड़ा उस कैरेक्टर को TvsP में ऐसे प्रेज़ेंट करना चाहते हैं, जो दर्शकों को पहले से ज़्यादा पसंद आए. इस फिल्म में शाहरुख और सलमान के किरदारों की भिड़ंत होने वाली है. ये इस फिल्म का सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट है. इसलिए आदित्य चोपड़ा अपनी पूरी टीम के साथ इस फिल्म पर लगे हुए हैं.
बॉलीवुड हंगामा की उसी रिपोर्ट में बताया गया कि TvsP के विषय में शाहरुख खान ने भी आदित्य चोपड़ा से बात की है. उनकी भी सलाह यही थी कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर थोड़ा और काम किया जाना चाहिए. शाहरुख के लिए 'पठान' ज़रूरी फिल्म थी. क्योंकि उस फिल्म से उनका कमबैक हुआ. उन्होंने आदित्य को साफ कह दिया कि वो लोग स्क्रिप्ट को पूरा समय दें. जब भी वो कहानी रेडी होगी, वो पिक्चर की शूटिंग करना शुरू कर देंगे. आदित्य चोपड़ा, सलमान खान और शाहरुख खान ने मिलकर फैसला लिया है कि 'टाइगर वर्सज़ पठान' को रोककर उस पर काम किया जाना चाहिए. इसी स्ट्रैटेजी के आधार पर सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म 'द बुल' के लिए डेट्स दी हैं. जब ये पता चला कि सलमान फरवरी 2024 से 'द बुल' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, तभी ये अंदाज़ा लग गया था कि TvsP आगे खिसकने वाली है.
TvsP की शूटिंग से पहले सलमान दो फिल्मों में काम करेंगे. एक हुई 'द बुल' जिसे विष्णु वर्धन डायरेक्ट कर रहे हैं. करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं. दूसरी फिल्म सूरज बड़जात्या के साथ हो सकती है. कुछ एक साउथ के फिल्ममेकर्स के साथ भी बातचीत चल रही है. हालांकि सलमान का दूसरा प्रोजेक्ट अभी पुख्ता नहीं है.
वहीं शाहरुख खान 'डंकी' की रिलीज़ के बाद एक नई फिल्म चालू करने जा रहे हैं. ये एक थ्रिलर होगी, जिसे 'कहानी' फेम सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म का नाम 'द किंग' बताया जा रहा है. इसमें शाहरुख खान के साथ सुहाना खान भी काम कर रही हैं. शाहरुख 'द किंग' और TvsP के बीच कौन सी फिल्म करेंगे, ये अभी साफ नहीं है. 'टाइगर वर्सज़ पठान' की शूटिंग 2025 में शुरू होगी. इस फिल्म को 2026 में रिलीज़ किया जा सकता है.


















