The Lallantop

सुबह-सुबह 'टाइगर 3' देखकर निकली जनता क्या बोली?

तरह-तरह के रिएक्शन्स सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं. कुछ Salman Khan की इस फिल्म को उनका अब तक का बेस्ट काम बोल रहे हैं तो कुछ डायरेक्टर मनीष शर्मा के डायरेक्शन की तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'टाइगर 3' में सलमान की एंट्री लोगों को खूब जंच रही है.

'टाइगर 3' के शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं. दिवाली वाले दिन भारतभर में रिलीज़ हुई इस फिल्म को देखने के लिए जनता भर-भर कर सिनेमाहॉल्स में पहुंच रही है. स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को देखकर ट्विटर पर लोगों ने रिएक्शन्स देने भी चालू कर दिए हैं. किसी को फिल्म का एक्शन सीन अच्छा लग रहा है तो किसी को इसकी स्टोरी लाइन. किसी को सलमान पसंद आ रहे हैं तो किसी को 'पठान' के रोल में शाहरुख की एंट्री. ऐसे ही कुछ मज़ेदार ट्विटर रिएक्शन्स हम बताते हैं आपको.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एक यूज़र ने फिल्म के इंटरवल तक का रिव्यू किया. फिल्म को चार स्टार देते हुए लिखा,

''एक बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर, खूब सारा एक्शन, खूब सारे ट्विस्ट एंड टर्न, सरप्राइज़ेस, देशभक्ति, इमोशन्स, सभी सितारों की एंट्री और इंटरवल ब्लॉक. सलमान खान फिल्म की जान हैं, उनके एक्शन्स और एक्सप्रेशन टॉप लेवल का है.''

Advertisement

अंकित सोलंकी नाम के एक यूज़र ने लिखा,

'''टाइगर 3' ने बॉलीवुड के एक्सीलेंस को री-डिफाइन कर दिया. सलमान की मैजिस्टिक परफॉर्मेंस, माइंड-ब्लोइंग एक्शन और हॉलीवुड लेवल की प्रोडक्शन वैल्यू. फिल्म देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे.''

दिलशान नाम के एक यूज़र ने लिखा,

Advertisement

''टाइगर 3 के लिए सलमान लाइफलाइन जैसे हैं. ये उनके करियर की अभी तक की बेस्ट फिल्म और बेस्ट परफॉर्मेंस हैं. इंटरवल ब्लॉक और क्लाइमैक्स का फाइट सीन देखकर तो रोंगटे ही खड़े हो गए. 'टाइगर 3' किसी हॉलीवुड लेवल पर बनी फिल्म लगती है.''

एक यूज़र ने लिखा,

''स्पाई यूनिवर्स की वन ऑफ द बेस्ट मूवी. ये एक टोटली कमर्शियल फिल्म है जो सलमान खान ने दी है. शाहरुख खान और कटरीना कैफ की स्क्रीन पर प्रज़ेंस आपको बहुत पसंद आएगी और इमरान हाशमी ने बढ़िया रोल निभाया है.''

ये भी पढ़ें - 'टाइगर 3' की अडवांस बुकिंग खुली, सुबह 7 बजे से शुरू होगा फिल्म का पहला शो

ऐसा नहीं है कि फिल्म को सिर्फ पॉज़िटिव रिव्यूज़ ही मिले. कुछ लोगों ने 'टाइगर 3' को सो-सो ही बताया. द अनरियलिस्टिक गाय नाम के एक ट्विटर यूज़र ने लिखा,

''टाइगर 3 में सलमान खान की एंट्री देखने के बाद एटली के लिए हज़ार गुना रिस्पेक्ट बढ़ जाती है. यशराज फिल्म्स 400 करोड़ रुपए का बजट लगाने के बाद भी फेल हो गया. 'जवान' में शाहरुख की एंट्री आज के समय का ज़बरदस्त सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस देता है. इसे कोई मैच नहीं कर सकता.''

इन सभी के अलावा भी तरह-तरह के रिएक्शन्स सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं. कुछ सलमान की इस फिल्म को उनका अब तक का बेस्ट काम बोल रहे हैं तो कुछ डायरेक्टर मनीष शर्मा के डायरेक्शन की तारीफ कर रहे हैं. कुछ को कटरीना कैफ का एक्शन खूब पसंद आ रहा है तो कुछ को इमरान का रोल. हम भी 'टाइगर 3' पर लोगों से बात करेंगे, फिल्म का डीटेल्ड रिव्यू आप तक पहुंचाएंगे बस आप हमसे जुड़े रहिए. 

वीडियो: टाइगर 3 को दिवाली पर रिलीज़ करने से पठान का क्या कनेक्शन है

Advertisement